फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Pro Lalji identifies the district on the world stage Dr Sachin

प्रो. लालजी ने विश्व पटल पर दिलाई जिले को पहचान: डॉ. सचिन

Thu, 10 Dec 2020 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 11:26 PM IST
विज्ञापन
Pro Lalji identifies the district on the world stage Dr Sachin
सिकरारा। सीसीएमबी हैदराबाद के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. सचिन सिंह ने कहा कि डीएनए वैज्ञानिक पद्मश्री डॉ. लालजी सिंह ने विश्व पटल पर अपने जिले को नई पहचान दिलाई। उन्होंने बीएचयू से पीएचडी की थी और वहीं के कुलपति भी बनाए गए थे। अपने आविष्कारों के माध्यम से उन्होंने देश ही नहीं दुनिया में जौनपुर का नाम रोशन किया। कलवारी स्थित जीनोम फाउंडेशन में बृहस्पतिवार को आयोजित डॉ. लालजी सिंह की तीसरी पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में वे बतौर मुख्य वक्ता बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सीसीएमबी हैदराबाद के निदेशक के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने नैना साहनी तंदूर हत्या कांड, पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी हत्या कांड की जटिल कानूनी प्रक्रियाओं को डीएनए के माध्यम से हल करते हुए न्यायालय में इसे साक्ष्य के रूप में मान्यता दिलाई। जो एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। वन्य जीव संरक्षण तथा आदिम जातियों के डीएनए पर भी उन्होंने नए आविष्कार किए जो भावी पीढ़ी के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। डा. लालजी सिंह एक महान वैज्ञानिक होने के साथ साथ सही मायने में मानवता के सच्चे उपासक थे। गांव में स्वास्थ्य सुविधाएं व जेनेटिक जटिल बीमारियों के क्लिनिकल जांच के लिए जीनोम फाउंडेशन की स्थापना उनकी दूरगामी सोच का परिणाम है।
विज्ञापन

इस मौके पर प्राचार्य डॉ. अजय कुमार श्रीवास्तव, बीएचयू के प्रोफेसर तथा जीनोम फाउंडेशन के एडवाइजर डॉ. ज्ञानेश्वर चौबे, वरिष्ठ साइंटिस्ट डॉ. संजीव मौर्य, डॉ. आशीष सिंह मौजूद रहे। प्रारम्भ में राम अचल सिंह ने डॉ. लालजी सिंह के चित्र पर धूप दीप जलाकर पुष्पांजलि अर्पित की। सुंदर कांड तथा शांति पाठ के पश्चात हवन हुआ। कार्यक्रम में डॉ अरुण कुमार, रवींद्र सिंह, रमेश सिंह, स्वामी नाथ मिश्र, धीरू पांडेय ,संजीव सिंह, मुंशी लाल मौजूद रहे। स्वागत जीनोम फाउंडेशन के समन्वयक अरुण कुमार तथा आभार ज्ञापन अमिताभ सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed