फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Priyanka gandhi condemned the pasewan episode she will soon come in Jaunpur

प्रियंका गांधी ने की पसेवां कांड की निंदा, पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की मांग, जल्द आएंगी जौनपुर  

Mon, 15 Jun 2020 10:59 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: विचित्र सिंह Updated Mon, 15 Jun 2020 10:59 PM IST
विज्ञापन
Priyanka gandhi condemned the pasewan episode she will soon come in Jaunpur
प्रियंका गांधी - फोटो : amar ujala
जौनपुर के मुफ्तीगंज ब्लाक के पसेवां गांव में किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने फेसबुक पर पोस्ट कर पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया है। पार्टी नेताओं का दावा है कि प्रियंका गांधी पीड़ित परिवार से मिलने जल्द ही जौनपुर भी आएंगी।
विज्ञापन


उन्होंने प्रदेश सरकार से पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की मांग की है। पसेवां गांव निवासी किशोरी की 29 मई को घर से अपहरण कर दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। इस मामले में ग्राम प्रधान समेत चार आरोपियों पर केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन


मामला सुर्खियों में आने के बाद विभिन्न दलों के नेता गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से सहानुभूति जताने में लगे हैं। भाजपा, सपा, बसपा, सुभासपा के नेताओं के बाद अब कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने भी मामले का संज्ञान लेते हुए अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट कर घटना की निंदा की है और पीड़ित परिवार के प्रति सहानुभूति जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने लिखा है कि 29 मई को जौनपुर की एक बेटी की हत्या कर दी गई थी। कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल उसके परिजनों से मुलाकात कर उन्हें हरसंभव मदद का विश्वास दिलाकर आया है। हमारी पार्टी के अध्यक्ष ने पीड़ित परिजनों को 25 लाख का मुआवजा और परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है।


हम न्याय के पक्ष में लड़ते रहेंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज ने कहा कि पीड़ित परिवार से मुलाकात करने प्रियंका गांधी शीघ्र ही जौनपुर भी आएंगी। न्याय की लड़ाई में हम सब कांग्रेसी पीड़ित परिवार के साथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed