फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Private hospital sealed in case of baby death during delivery

Jaunpur News: प्रसव के दौरान शिशु की मौत के मामले में निजी अस्पताल सील

Thu, 17 Sep 2026 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Private hospital sealed in case of baby death during delivery
डॉ. अर्चना पाली क्लीनिक सील करते तहसीलदार सुलेखा वर्मा डिप्टी सीएमओ द्वय डॉ. आलोक सिंह व डॉ. अर
खुटहन। प्रसव के दौरान शिशु की मौत और प्रसूता की पसली टूटने के मामले में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अर्चना पाली क्लीनिक को सील कर दिया। घटना के बाद से अस्पताल संचालक और कर्मचारी ताला बंद कर भाग गए हैं। डिप्टी सीएमओ डॉ. अरुण कुमार यादव ने बताया कि मिठनेपुर गांव निवासी अंकित यादव का आरोप था कि प्रसव पीड़ा होने पर वे पत्नी सुनीता यादव को उक्त अस्पताल में भर्ती कराए थे। प्रसव के दौरान शिशु को खींचकर निकालने और प्रसूता के सीने पर दबाव डालने से पसली टूटने पर हालत बिगड़ गई। शिशु की मौत के बाद गंभीर हालत में प्रसूता को जिला मुख्यालय स्थित एक दूसरे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। मामले की शिकायत प्रसूता के पति ने डीएम-एसपी से की थी। डीएम के निर्देश पर बुधवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. अरुण कुमार यादव, डॉ. आलोक सिंह, तहसीलदार शाहगंज सुलेखा वर्मा, सीएचसी अधीक्षक डॉ़ आरिफ खान ने अस्पताल को सील कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed