{"_id":"634d0ae85a8f59620464b06f","slug":"private-hospital-manager-suicided-by-shooting-himself-in-jaunpur-no-suicide-note-was-found","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur: प्राइवेट अस्पताल के मैनेजर ने खुद की कनपटी पर गोली मारकर दी जान, नहीं मिला कोई सुसाइड नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur: प्राइवेट अस्पताल के मैनेजर ने खुद की कनपटी पर गोली मारकर दी जान, नहीं मिला कोई सुसाइड नोट
Mon, 17 Oct 2022 01:27 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 17 Oct 2022 01:27 PM IST
सार
जौनपुर शहर के पॉलीटेक्निक चौराहे के पास स्थित एक प्राइवेट अस्पताल के मैनेजर ने खुद की कनपटी में गोली मारकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में रोते-बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जौनपुर शहर के पॉलीटेक्निक चौराहे के पास स्थित एक प्राइवेट अस्पताल के मैनेजर ने सोमवार दोपहर खुद की कनपटी में पिस्टल से गोली मार ली। आवाज सुनकर लोग भागकर कमरे में गए तो नजारा देख सन्न रह गए। आनन-फानन खून से लथपथ मैनेजर को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
अस्पताल के मैनेजर ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी साफ नहीं है। मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शहर के पॉलीटेक्निक चौराहे के पास ही हड्डी अस्पताल संचालित होता है।
विज्ञापन
इस अस्पताल के मैनेजर धर्मराज कन्नौजिया (38) निवासी मोकलपुर थाना लाइनबाजार, अस्पताल के ही पीछे वाली कॉलोनी बसंतपुर में रहते थे। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे वह अपने कमरे में थे। उसी समय अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। परिवार के लोग और आस-पास के लोग उनके कमरे में देखने पहुंचे तो वो खून से लथपथ जमीन पर गिरे थे।
विज्ञापन
अस्पताल के मैनेजर धर्मराज कन्नौजिया
- फोटो : अमर उजाला
आनन-फानन प्राइवेट वाहन से धर्मराज को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। धर्मराज को एक पांच वर्ष का पुत्र है।