फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Principals resolved to make Machhalishahar block efficient

Jaunpur News: प्रधानाध्यापकों ने मछलीशहर ब्लॉक को निपुण बनाने का लिया संकल्प

Wed, 01 Mar 2023 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Mar 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Principals resolved to make Machhalishahar block efficient
मछलीशहर। क्षेत्र के बिहारी महिला महाविद्यालय सभागार में प्रधानाध्यापकों की बैठक मंगलवार को डॉयट प्राचार्य की अध्यक्षता में हुई। खंड शिक्षा अधिकारी बसंत शुक्ला ने प्राचार्य डॉ. राकेश सिंह एवं प्रभारी प्रवक्ता डॉ. रवींद्रनाथ को बुके देकर स्वागत किया। निपुण बनाने की कार्य योजना को बड़े ही प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। अपने क्षेत्र को निपुण बनाने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

एसआरजी डॉ. अखिलेश सिंह ने मार्च 2023 तक संक्षिप्त कार्य योजना प्रस्तुत किया। सभी शिक्षकों से ठीक से कक्षा चलाने और समय से कार्य करने को कहा । विद्यालय संचालन एवं कैसे एसेसमेंट किया जाएगा इसके बारे में विस्तृत रूप से बताया। एआरपी डॉ. संतोष कुमार तिवारी ने ब्लॉक को निपुण बनाने के बारे में जानकारीदी। अरविंद कुमार मिश्र, प्रभात कुमार मिश्र और रेनू यादव द्वारा अपने अपने विद्यालय को कैसे निपुण बनाया जाएगा, इसके संबंध में विस्तृत रूप से कार्ययोजना को प्रस्तुत की गई।
विज्ञापन

प्राचार्य जिला शिक्षण संस्थान ने सभी को आने विद्यालय को निपुण बनाने के लिए प्रेरित किया। ब्लाक वार 10 से 15 विद्यालयों को एक मॉडल विद्यालय का बनाने पर चर्चा हुई। बैठक में सभी प्रधानाध्यापकों के साथ शिक्षक संघ के पदाधिकारीगण तथा एआरपी राजेश कुमार यादव, अमला प्रसाद, वीरेंद्र यादव, रवींद्र सिंह, आनंद सिंह, अफसाना बानो, माहेश्वरी मिश्रा, रोहित यादव, चंद्रेश यादव, लाल साहब यादव, सुभाष सिंह, बांके लाल पांडेय आदि उपस्थित रहे। संचालन डॉ. संतोष तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed