फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Principal and Secretary should cooperate in corona investigation

कोरोना जांच में प्रधान और सचिव करें सहयोग

Wed, 05 Aug 2020 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Principal and Secretary should cooperate in corona investigation
महराजगंज/मुफ्तीगंज। कोरोना पर प्रभावी नियंत्रण के लिए मंगलवार को सभी ब्लाकों में बैठक कर रणनीति बनाई गई। ग्राम प्रधानों, बीडीसी सदस्यों और सचिवों से तालमेल बनाकर कोरोना के मरीजों की निगरानी करने की अपील की गई। जो लोग होम आइसोलेशन में हैं, उन पर निगरानी रखने में सहयोग की अपील की गई।
विज्ञापन

मुफ्तीगंज ब्लाक सभागार में हुई बैठक में बीडीओ मुकेश कुमार मौर्या और अधीक्षक सीएचसी डॉ. एसके यादव ने कहा कि स्वास्थ्य टीम को रोजाना ब्लाक के प्रत्येक गांव में कैंप लगाकर एक दिन में 200 लोगों की कोरोना की जांच करनी है। इसमें प्रधान एवं सचिव सहयोग करें। बैठक में अनूप दीक्षित, सुरेश चंद्र, संजय श्रीवास्तव, अंबिकेश्वर सिंह, दिलीप मोदनवाल, अभय राज प्रजापति, ज्ञान बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे। महराजगंज ब्लाक में हुई बैठक में बीडीओ सुरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम बिना सबके सहयोग के संभव नहीं है। प्रधान गांव के प्रथम नागरिक होते हैं। वे अपने गांव को सुरक्षित रखने में जिम्मेदारी निर्वहन करें। बुधवार को कड़ेरेपुर और कोल्हुआ में कैंप लगेगा। उसमें ज्यादा से ज्यादा लोगों की जांच कराई जाए। बैठक में एडीओ पंचायत सीपी सिंह, ग्राम विकास अधिकारी शेष नारायण मौर्य, एडीओ कोऑपरेटिव संजय राजभर, सीएचसी अधीक्षक डॉ स्वतंत्र कुमार, थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, एबीएस चौकी इंचार्ज सदानंद सिंह आदि मौजूद रहे। करंजाकला ब्लाक सभागार में एसडीएम सदर नीतीश कुमार सिंह ने बैठक में कहा कि ग्राम प्रधान और सचिव ग्राम पंचायतों में जो बाहर से लोग आए हैं उनकी सूची तैयार करें। गांव में सभी लोगों को कोविड-19 के प्रति जागरूक करें। लोगों को इकट्ठा होकर कोविड-19 की जांच कराने के लिए जागरूक करें। बैठक में बीडीओ वीर बहादुर सिंह, एडीओ पंचायत प्यारेलाल, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. विशाल सिंह यादव, ग्राम प्रधान गजराज गौतम, हरिश्चंद्र अर्जुन, रामबुझारत, सचिव नागेंद्र यादव, राकेश, नवनीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed