फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Principal accused of molesting girl students, case filed

Jaunpur News: प्रधानाचार्य पर छात्राओं से छेड़खानी का आरोप, मुकदमा दर्ज

Wed, 03 Sep 2025 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Principal accused of molesting girl students, case filed
कोतवाली क्षेत्र के श्री प्रेम शंकर दुबे इंटर कॉलेज में दो छात्राओं के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने आरोपी प्रधानाचार्य विनोद दुबे के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जांच कर रही है। प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने बताया कि क्षेत्र के श्री प्रेम शंकर दुबे इंटर कॉलेज कनावा की कक्षा 8 की दो छात्राओं के परिजनों (मां) ने सोमवार को कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर प्रधानाचार्य पर छात्राओं पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। प्रार्थना पत्र में बताया कि 29 अगस्त शुक्रवार को उनकी बेटियां विद्यालय पढ़ने गई थीं। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने ऑफिस में बुलाकर बच्चियों से छेड़खानी की। दोनों छात्राएं शोर मचाते हुए कार्यालय से बाहर निकल आईं। शाम को अपने घर जाकर परिजनों को आपबीती बताई। सोमवार को परिजनों ने कोतवाली में तहरीर दी। मामले में मुकदमा दर्जकर छानबीन की जा रही है। आरोपी प्रधानाचार्य को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed