फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Principal accepted all the demands of the students' fast

छात्रों का अनशन खत्म प्राचार्य ने मानी सभी मांगें

Wed, 02 Oct 2019 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Principal accepted all the demands of the students' fast
03- कृषि के छात्र-छात्राओं की सुविधाओं की मांग को लेकर टीडी कॉलेज गेट के सामने धरना प्रदर्शन करते ट? - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कृषि के छात्रों का अपनी मांगों को लेकर चल रहा क्रमिक अनशन मंगवार को प्राचार्य द्वारा सभी मांगे मान लिए जाने के बाद खत्म हो गया। छात्रों ने मंगलवार को आमरण शुरू किया था। धरना स्थल पर पहुंचकर प्राचार्य डा. विनोद कुमार सिंह ने छात्रों को जूस पिलाकर अनशन खत्म करा दिया।
विज्ञापन

छात्र नेता उद्देश्य सिंह, कौतुक उपाध्याय व विशाल सिंह के नेतृत्व में गत आठ दिनों से क्रमिक अनशन और एक दिन से आमरण अनशन मंगलवार को खत्म हुआ। अनशन पर बैठे छात्रों को कॉलेज के प्राचार्य डा. विनोद कुमार सिंह ने जूस पिलाकर खत्म करवाया। छात्र नेता उद्देश्य ने कि कालेज प्रशासन ने मंगलवार को सभी मांगों को माल लिया। प्राचार्य ने कहा कि छात्रों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए उसे जल्द ही पूरा करा दिया जाएगा। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के लिए एक समिति अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में गठन कर दी गई है। उसकी रिपोर्ट आते ही महाविद्यालय आईसीएआर के लिए आवेदन करेगा। महिला छात्रावास छात्राओं को जल्द ही आवंटित किया जाएगा। छात्रों के बैच का निर्धारण भी जल्द ही किया जाएगा। मंगलवार को 400 की संख्या में छात्रों ने कक्षा का बहिष्कार करते हुए महाविद्यालय के मुख्यद्वार पर आकर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। आमरण अनशन पर कौतुक उपाध्याय,अभिषेक त्रिपाठी,विशाल सिंह व बद्रीनाथ भारद्वाज रहे।छात्र नेता प्रिंस जैसवार ने छात्र नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि छात्र नेताओ के इस धैर्य और साहस के लिए नमन करते है। इस अवसर पर छात्र नेता अभिषेक तिवारी, सूर्य प्रताप,शिवम् सिंह, सिद्धार्थ सिंह, आशुतोष उपाध्याय, चित्रांशू शुक्ला, गौरव, हनी, पवन, अंश, कुंवर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed