फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Primary teachers shouted about the restoration of old pension

Jaunpur News: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर प्राथमिक शिक्षकों ने भरी हुंकार

Fri, 23 Jun 2023 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Primary teachers shouted about the restoration of old pension
प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक बृहस्पतिवार को डाॅयट परिसर में जिलाध्यक्ष अमित सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिलाध्यक्ष ने समस्त तहसील प्रभारी ब्लाक अध्यक्ष एवं मंत्री को बताया कि एनजेसीए (नेशनल ज्वाइंट कमेटी ऑफ एक्शन) के बैनर तले पुरानी पेंशन बहाली बहाली के लिए आंदोलन किए गए हैं। पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय संयुक्त मंच के तत्वाधान में 27 जून को लखनऊ में शिक्षकों, कर्मचारियों की संयुक्त रैली को सफल बनाने की अपील की।
विज्ञापन

अमित सिंह ने कहा कि 27 जून को लखनऊ में प्रदेश के विभिन्न कर्मचारी संगठन एवं शिक्षक संगठन सम्मिलित हो रहे हैं। इस आंदोलन में शिक्षकों के हित को ध्यान में रखते हुए अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल सिंह के मार्ग दर्शन प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष सुशील पांडेय के नेतृत्व में पुरानी पेंशन बहाली के आंदोलन में पूरी तकत से शामिल होने की जरूरत है। जिले स्तर पर हम सभी को कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष प्रदीप सिंह व अन्य 40 से अधिक संगठनों के साथ समन्वय बनाते हुए संपर्क कर उनको लखनऊ चलने के लिए तैयार करना है। रोहित यादव, शैलेंद्र सिंह, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष अर्चना सिंह, राजेश सिंह टोनी, अतुल सिंह, डॉ. अखिलेश सिंह, संतोष बघेल, सरोज सिंह, दिवाकर चौहान, विशाल सिंह, अजय सिंह, अखंड प्रताप सिंह, शशांक मिश्रा, सुरेश मिश्रा, डॉ साकेत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed