फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Preparation for paddy procurement started, list of centers sought from agencies

धान खरीद की तैयारी शुरू, एजेंसियों से मांगी केंद्रों की सूची

Thu, 23 Sep 2021 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Preparation for paddy procurement started, list of centers sought from agencies
जिले में धान की खरीद करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए छह एजेंसियों से धान क्रय केंद्रों का ब्योरा मांगा गया है। इसके बाद धान खरीदने के लिए क्रय केंद्रों को स्वीकृत प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में एक नवंबर से धान की खरीद शुरू होनी है। धान की खरीद के लिए सरकार की तरफ से समर्थन मूल्य भी घोषणा भी कर दी गई है। इसके तहत सामान्य धान के लिए 1940 रुपये प्रति क्विंटल और ग्रेड ए धान के लिए 1960 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है। जिले में आठ लाख 16 हजार किसान हैं। इन किसानों ने एक लाख 47 हजार 84 हेक्टेयर में धान की खेती की है। फसल तैयार होने के बाद अधिकांश किसान केंद्रों पर धान की बिक्री करने पहुंचेंगे। उधर, सरकार की तरफ से किसानों से धान खरीद के लिए अभी से तैयारी शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि किसान समय से धान बेच सकें। निर्देश के क्रम में जिला खाद्य विपणन विभाग की ओर से धान की खरीद के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। छह एजेंसियों को धान खरीद की जिम्मेदारी दिए जाने की तैयारी है। इनमें मार्केटिंग, एफसीआई, पीसीएफ, यूपीएसएस, मंडी परिषद व पीसीयू शामिल हैं। इन एजेंसियों से उनके क्रय केंद्रों का ब्योरा मांगा गया है। ताकि केंद्रों पर धान की खरीद के लिए सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। जिला खाद्य विपणन अधिकारी नृपंजय का कहना है कि अब उन्हीं किसानों की धान खरीदी जाएगी, जिनका रजिस्ट्रेशन होगा और उनका खाता आधार से लिंक होगा। ऐसे में बटाई वाले किसान धान नहीं बेच पाएंगे। क्योंकि बटाई पर खेती करने वाले किसानों के पास खतौनी नहीं होगी। इससे उनका उनका रजिस्ट्रेशन भी नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed