फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Preparation for acquisition of vehicles for election

Jaunpur News: चुनाव के लिए वाहनों के अधिग्रहण की तैयारी

Sat, 22 Apr 2023 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Apr 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Preparation for acquisition of vehicles for election
जौनपुर। चुनाव आयोग की तरफ से मतदान पार्टियों के रवानगी के लिए वाहनों के अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत 200 भारी वाहन व 150 हल्के वाहनों का प्रयोग किया जाएगा। इन वाहनों से पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्र तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए वाहन स्वामियों को नोटिस भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में प्रथम चरण में होने वाले चुनाव के लिए चार मई को मतदान व 13 मई को मतगणना होगी। इसमें पोलिंग पार्टियों को मतदान स्थल तक पहुंचाने के लिए करीब 200 भारी वाहन की आवश्यकता होगी। साथ ही सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट, आरओ, एफएसटी, एसएसटी टीम के लिए करीब 150 हल्के वाहनों की आवश्यकता होगी। इसमें पहले तो वाहनों इकट्ठा करके पुलिस लाइन के मैदान पर खड़ा किया जाएगा। इसके बाद उसको संबंधित निकाय के पार्टी रवानगी स्थल पर भेजा जाएगा। इसमें नगर पालिका जौनपुर, नगर पंचायत कचगांव, जफराबाद, गौराबादशाहपुर का पार्टी रवानगी स्थल बीआरपी इंटर कालेज को बनाया गया है। इसी तरह नगर पालिका परिषद शाहगंज, नगर पंचायत खेतासराय के लिए कृषि उत्पादन मंडी समिति शाहगंज, नगर पालिका परिषद मुंगराबादशाहपुर, नगर पंचायत मछलीशहर के लिए बिहारी महिला महाविद्यालय मछलीशहर, नगर पंचायत मड़ियाहूं, रामपुर के लिए स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज मड़ियाहूं, नगर पंचायत बदलापुर के लिए सल्तनत बहादुर पीजी कालेज बदलापुर, नगर पंचायत केराकत के लिए पब्लिक इंटर कालेज मनियरा को पार्टी रवानगी के लिए स्थल बनाया गया है।
विज्ञापन

12 नगर निकायों में चुनाव कराने के लिए 488 मतस्थल पर मतदान कार्मिकों की रवानगी के लिए वाहन स्वामियों को नोटिस दी गई है। चुनाव के एक-दो दिन पहले से वाहनों को खड़ा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़े वाहनों में कई पोलिंग पार्टियों को एक साथ भेजा जाएगा।
देवेंद्र सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed