फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Pregnant woman's body found hanging from a noose, dowry death case registered

Jaunpur News: गर्भवती का फंदे से लटकता मिला शव, दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

Fri, 13 Jun 2025 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Pregnant woman's body found hanging from a noose, dowry death case registered
बरईपार। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के कटाहित खास गांव में बृहस्पतिवार की रात चार माह की गर्भवती का शव फंदे से लटकता मिला। फोरेंसिक टीम ने पुलिस की मदद से शव उतरवाया। पुलिस ने भाई की तहरीर पर पति समेत चार के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। गांव निवासी खुशबू पांडेय(28) पत्नी जर्नादन पांडेय का रसोई घर में लगे बल्ली के सहारे साड़ी के फंदे से लटकता शव मिला। घटना की जानकारी शुक्रवार को सुबह हुई। खुशबू के पति जनार्दन और उनके ससुर, देवर पंजाब में रहकर नौकरी करते हैं। उनकी सास घर पर रहती हैं। खुशबू की शादी 4 वर्ष पूर्व हुई थी। उसके पास दो साल का एक बेटा उत्कर्ष है। घटना के वक्त बच्चा दूसरे कमरे में सो रहा था। सूचना पर जौनपुर से पहुंची फोरेंसिक टीम ने शव को उतार कर थाने लेकर गई। कोतवाली प्रभारी विनीत राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। परिवार की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण साफ हो पाएगा। खुशबू का मायका मडियाहूं थाना क्षेत्र के कानबंशीपुर में है। पिता लालमणि मुंबई में रहते हैं। फोन से उनके घर सूचना दे दी गई है। परिवार के कुछ लोग मौके पर पहुंचे हैं।क्षेत्राधिकारी प्रतिमा वर्मा ने बताया कि भाई अमृतेश दुबे की तहरीर पर पति जनार्दन पांडेय, सास अमृता देवी, ननद पूनम, देवर अभिषेक, ससुर सुरेश के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। भाई ने बताया कि दहेज को लेकर आए दिन सास और परिवार के लोग तंग करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed