फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Pregnant woman dies during treatment in private hospital, family commits at police station

निजी अस्पताल में इलाज के दौरान गर्भवती महिला की मौत, परिजनों ने थाने पर किया हंगामा

Sun, 30 Aug 2020 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Pregnant woman dies during treatment in private hospital, family commits at police station
सुईथाकला । सरपतहा थाना क्षेत्र के गलगला शहीद बाजार में स्थित एक निजी चिकित्सालय में गर्भवती महिला का इलाज के दौरान मौत से गुस्साए परिजनों ने सरपतहा थाने पर हंगामा किया। आरोप है कि पुलिस ने डाक्टर का बचाव करने के लिए उनपर सुलह समझौते का दबाव बना रही है। पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर आरोपी चिकित्सक अस्पताल बंद कर फरार हो गया। सुल्तानपुर जिले के कादीपुर थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव निवासी सुमन पत्नी नरेंद्र गर्भवती थी। तबीयत खराब होने पर परिजन 26 अगस्त को कादीपुर स्थित एक निजी चिकित्सालय ले गए। जहां पर एक महिला नर्स ने बेहतर इलाज कराने की बात कहकर उसे सरपतहा थाना क्षेत्र के गलगला शहीद स्थित एक निजी चिकित्सालय में लाकर भर्ती करा दिया। यहां डॉक्टरों ने पीड़िता का ऑपरेशन किया और उसके पेट से मृत बच्चा निकाला। महिला का इलाज डॉक्टरों की देखरेख में चल रहा था । पीड़ित महिला की तबीयत रह रह कर बिगड़ जा रही थी परिजन बार-बार दूसरी जगह ले जाने की जिद कर रहे थे लेकिन डॉक्टर सब कुछ ठीक होने का दावा कर परिजनों को रोक देते थे। आरोप है कि 29 अगस्त की शाम करीब 4:30 बजे अचानक तबीयत काफी बिगड़ गई। हालत अत्यंत गंभीर देख डॉक्टर महिला को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कादीपुर सुलतानपुर गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया । महिला की मौत की खबर मिलते ही डॉक्टर अपना निजी चिकित्सालय बंद कर पूरे स्टाफ के साथ फरार हो गया। परिजनों ने इसकी सूचना 100 नंबर पर दी । सूचना पर पहुंची सरपतहा पुलिस शव को कब्जे में लेकर देर रात थाने पहुंची। रविवार सुबह परिजनों ने आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस मुकदमा दर्ज करने में हीला हवाली कर रही है। पुलिस डाक्टर से सुलह समझौते का दबाव बनाने लगी। इससे गुस्साए परिजनों ने थाने के पास स्थित हनुमान जी के मंदिर के समीप अपना विरोध जताया । मृतका के ससुर ने बताया कि सरपतहा पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र दे दिया है। स्थानीय पुलिस सुलह करने का दबाव बनाकर दो बार तहरीर बदलवाया परंतु उस तहरीर पर कोई हस्ताक्षर नहीं किया है। थाना प्रभारी पंकज पांडेय का कहना है कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलेगी तो केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed