फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Pramod Kumar became District President and Dinesh became District Minister.

Jaunpur News: प्रमोद कुमार जिलाध्यक्ष और दिनेश बने जिला मंत्री

Mon, 10 Feb 2025 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Pramod Kumar became District President and Dinesh became District Minister.
जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (चेतनारायण गुट) के जनपद इकाई का चुनाव रविवार को नगर पालिका इंटर कालेज सभागार में संपन्न हुआ। इसमें सर्वसम्मति से प्रमोद कुमार सिंह को जिलाध्यक्ष और दिनेश चक्रवर्ती को जिला मंत्री निर्वाचित किए गए।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी एवं वाराणसी मंडल के मंत्री सत्येंद्र प्रताप सिंह ने निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की। दोनों के नाम का प्रस्ताव राज्य परिषद सदस्य अजय कुमार सिंह ने रखा। जिसका सभी ने समर्थन किया। अन्य पदों पर प्रवीण पांडेय कोषाध्यक्ष, जय प्रकाश सिंह संगठन मंत्री, विजय सिंह यादव मीडिया प्रभारी, राम प्रताप विश्वकर्मा आय व्यय निरीक्षक, आलोक श्रीवास्तव सोशल मीडिया प्रभारी बनाए गए। शेष पदाधिकारियों की घोषणा बाद में की जाएगी।
विज्ञापन

प्रांतीय उपाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह तथा प्रांतीय मंत्री अजय प्रकाश सिंह ने नव निर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई दी।मंडल अध्यक्ष सुधाकर सिंह ने निर्देश दिया कि जिलाध्यक्ष शीघ्र कार्यकारिणी गठित कर लें। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष ने बताया कि शीघ्र कार्यकारिणी गठित कर पहली बैठक में ही संगठन का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने सभी प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राम प्रकाश सिंह, अवधेश कुमार सिंह, सुधीर राय, दयाशंकर सिंह, संदीप सिंह, रमेश सिंह, अतुल श्रीवास्व, अखिलेश सिंह, धर्मेंद्र शुक्ल, दीपक कुमार सिंह, सुरजीत उपाध्याय ने संबोधित किया। कार्यक्रम में जूही सिंह, रंजीत सिंह, राकेश सिंह ,राघवेंद्र यादव, उमाशंकर यादव, राज मंगल पांडेय, अजय प्रकाश सिंह, रामसागर सिंह, संतोष कुमार सिंह, दया शंकर सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन जिलामंत्री दिनेश चक्रवर्ती ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed