फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Power supply getting interrupted due to transformer burning and fault

ट्रांसफार्मर जलने व फाल्ट से बाधित हो रही बिजली आपूर्ति

Fri, 02 Jul 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Power supply getting interrupted due to transformer burning and fault
सरकार का भले ही शेड्यूल के मुताबिक बिजली उपलब्ध कराने का निर्देश हो, लेकिन बिजली निगम इसको पूरा नहीं कर पा रहा है। कहीं ट्रांसफार्मर जलने से तो कहीं फाल्ट आने से बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, लोग गर्मी व उमस के कारण पसीने से तर बदतर हो रहे हैं। वहीं खेती किसानी का कार्य भी प्रभावित हो रहा है। जिले में रोज तकरीबन 35 ट्रांसफार्मर जल रहे हैं, लेकिन जिम्मेदारों की ओर से ट्रांसफार्मरों को समय के अंदर नहीं बदला जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में बिजली के साढ़े पांच लाख बिजली उपभोक्ता है, जिनको बिजली उपलब्ध कराने के लिए 60 उपकेेंद्र बनाए गए हैं। वहीं 48 हजार ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। बिजली आपूर्ति करने के लिए शहर से लेकर तहसील व ग्रामीण क्षेत्रों में शेड्यूल भी निर्धारित किया गया है। इस दौरान शहर में 24 घंटे, तहसील में 20 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे तक बिजली आपूर्ति का शेड्यूल है, लेकिन तय शेड्यूल के मुताबिक लोगों को बिजली नहीं मिल पा रही है। कारण आए दिन ट्रांसफार्मर जलने से बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है तो वहीं फाल्ट आने से बिजली आपूर्ति ठप हो रही है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मई माह में 450 ट्रांसफार्मर जले हुए थे, वहीं जून माह में अभी तक 820 ट्रांसफार्मर जले हुए हैं। वहीं अभी भी वर्कशाप में 115 ट्रांसफार्मर जले पड़े हैं। यह ट्रांसफार्मर तकरीबन तीन से चार दिन के जले हुए हैं, जिनको अभी तक नहीं बनाया जा सका है। आलमगंज: क्षेत्र के रामपुर विद्युत उपकेंद्र से हो रही लगातार बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। कारण फाल्ट आने से आए दिन बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है, जिससे मात्र आठ से दस घंटा ही बिजली मिल पा रही है। नेवढ़िया: विद्दुत उपकेंद्र से सैकड़ों गावों में बिजली की आपूर्ति की जाती है। सोमवार की शाम लगभग 6 बजे से करीब 15 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संदर्भ में एसडीओ संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि 33000 हाईटेंशन तार गिरने से पूरी रात बिजली बहाल नही हो पायी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed