फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Posted catastrophic mess with Facebook

फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर बवाल

Sun, 12 Jul 2015 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर Updated Sun, 12 Jul 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
Posted catastrophic mess with Facebook
 फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करने को लेकर रविवार की देर शाम लोगों ने जमकर हंगामा मचाया। उन्होंने न सिर्फ आरोपी युवक की दूकान में तोड़फोड़ की बल्कि वर्ग विशेष के कुछ लोगों की दूकानों के सामान सड़क पर फेंक दिए।
विज्ञापन


 यही नहीं, उन्होंने एक धार्मिक स्थल पर पथराव करने के बाद चौकी का घेराव कर पुलिसकर्मियों के साथ धक्कामुक्की भी की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।
विज्ञापन


इसमें कई लोगों को मामूली चोटें आईं। मौके पर एसपी भारत सिंह यादव, एसपी सिटी रामजी सिंह यादव, एसडीएम केराकत, पीएसी और कई थानाध्यक्ष पहुंच गए।

तनाव को देखते हुए बाजार में छह थानाध्यक्षों, एक कंपनी पीएसी और क्यूआरटी की टीम तैनात कर दी गई है। पुलिस ने आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केराकत कोतवाली के मुफ्तीगंज बाजार में किराने की दूकान चलाने वाले एक युवक ने दो दिन पहले फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट कर दिया था। इसे लेकर तनाव फैल गया।

दूसरे पक्ष के कुछ लोगों ने केराकत कोतवाली में आरोपी युवक के खिलाफ शनिवार को तहरीर दी थी। पुलिस ने युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में भी ले लिया।

इस बीच रविवार की देर शाम किसी ने अफवाह उड़ा दी कि पुलिस ने आरोपी युवक को छोड़ दिया। इसपर लोगों का आक्रोश भड़क गया।

इसके बाद रविवार की शाम सैकड़ों की संख्या में लोग एकत्र होकर आरोपी युवक की दूकान पर पहुंच गए। उन्होंने न सिर्फ वहां तोड़फोड़ की बल्कि एक धार्मिक स्थल पर पथराव भी कर दिया।

इसके बाद प्रदर्शनकारी कई अन्य दूकानों के सामान फेंकते हुए पुलिस चौकी जा पहुंचे। वहां चौकी इंचार्ज सुरेंश चंद्र मौर्या से कहासुनी के बाद धक्कामुक्की होने लगी।

सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर केराकत सत्येंद्र तिवारी, सीओ राजकुमार पांडेय मयफोर्स पहुंच गए। इसी बीच वहां किसी ने पुलिस पर पत्थर फेंक दिया। इसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर लोगों को खदेड़ दिया।


तनाव को देखते हुए छह थानाध्यक्षों, एक कंपनी पीएसी, क्यूआरटी की मौके पर तैनाती कर दी गई है। उधर, एसपी भारत सिंह यादव ने बताया कि फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले युवक को गिऱफ्तार कर लिया गया है।

 उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि स्थिति कंट्रोल में है। मुफ्तीगंज में तनाव जैसी कोई बात नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed