फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Postal employees protest against privatization

निजीकरण के विरोध में डाक कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Wed, 23 Sep 2020 06:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 06:12 PM IST
विज्ञापन
Postal employees protest against privatization
केंद्र सरकार की श्रम विरोधी नितियों के विरोध में प्रधान डाकघर पर प्रदर्शन करते डाक कर्मचारी। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। सरकारी संस्थानों का निजीकरण, 30 वर्ष की सेवा या 55 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले कर्मचारियों को सेवा मुक्त समेत सरकार की कई अन्य नीतियों के विरोध में बुधवार को डाक कर्मचारियों ने प्रधान डाकघर पर प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर भोजनावकाश के दौरान डाक कर्मचारियों ने मांग से संबंधित स्लोगन लिखी तख्तियां और बैनर लेकर मुख्य द्वार पर पहुंच गए। जहां सरकार के विरोध में नारे लगाए और प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस दौरान संगठन के मंडलीय सचिव रामउजागिर यादव ने कहा कि एक-एक कर सरकार सरकारी संस्थानों का निजीकरण कर कर्मचारियों का उत्पीड़न कर रही है। 30 वर्ष की सेवा या 55 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले कर्मचारियों को रिटायर कर उनके साथ धोखा किया जा रहा है। श्रम सुधार के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। कर्मचारी इस तरह के उत्पीड़न को अब बर्दाश्त करने की स्थिति में नहीं हैं। सरकार को अपने इन फैसलों पर फिर से विचार करना चाहिए। धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता सभाजीत पाल ने किया। इस मौके पर हरिशंकर यादव, राजेश कुमार सिंह, सुशील वर्मा, श्रवण कुमार, अशोक, मोहित राम, हीरालाल यादव, शकील अहमद, अमरनाथ पाल, संजय सिंह, सतीश सिंह, श्रीप्रकाश गुप्त, रमाशंकर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed