{"_id":"6429cdef2693ccb4da020e74","slug":"possible-design-of-cantt-railway-station-revealed-jaunpur-news-c-20-vns1013-135998-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: कैंट रेलवे स्टेशन की संभावित डिजाइन सामने आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: कैंट रेलवे स्टेशन की संभावित डिजाइन सामने आई
विज्ञापन
कैंट रेलवे स्टेशन की संभावित डिजाइन सामने आई है। इसके मुताबिक, स्टेशन श्री काशी विश्वनाथ धाम जैसा दिव्य व भव्य होगा। करीब 800 करोड़ रुपये से स्टेशन को चमकाने की तैयारी है। विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के योग की व्यवस्था रहेगी। इसका खाका तैयार करके रेलवे बोर्ड को भेजा गया है।
रेलवे प्रशासन का कहना है कि कैंट रेलवे स्टेशन की इमारत मल्टी मॉडल और आइकॉनिक होगी। डिजाइन में काशी की आध्यात्मिकता के साथ आधुनिकता को पिरोया गया है। हालांकि, उत्तर रेलवे की संभावित डिजाइन पर रेल मंत्रालय व रेलवे बोर्ड की अंतिम मुहर लगनी बाकी है। दरअसल, कैंट रेलवे स्टेशन से रोजाना 102 जोड़ी ट्रेनें गुजरती हैं। इनमें वंदेभारत जैसी देश की पहली हाई सेमी स्पीड में चलने वाली ट्रेन भी शामिल है। रोजाना एक लाख यात्रियों का आवागमन होता है।
रेलमंत्री ने खारिज की थी तीन डिजाइन
पिछले दौरे के दौरान रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैंट स्टेशन का निरीक्षण किया था। तब तीन डिजाइन रखी गई थी, जिसे रेलमंत्री खारिज कर दिया था। अब कैंट स्टेशन की नई डिजाइन भेजी गई है। इसपर रेलमंत्री की सैद्धांतिक सहमति है, लेकिन अंतिम मुहर लगनी बाकी है। यह सब वाराणसी की पौराणिक और आध्यात्मिक महता को देखते हुए किए विचार किया जा रहा है, विभागीय अधिकारियों के मुताबिक धार्मिक संगोष्ठी आदि के लिए भी स्थल बनाने की तैयारी है, लेकिन इसपर अंतिम निर्णय नहीं हो सका है। हालांकि इसी सप्ताह अंतिम रूप देने की तैयारी है।
विज्ञापन
कैंट रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास किया जाना है। योग सेंटर भी बनेगा। काशी की आध्यात्मिकता व आधुनिकता को ध्यान में रखकर काम किया जा रहा है। - सुरेश कुमार सपरा, डीआरएम, उत्तर रेलवे लखनऊ