फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Posing as son of IPS and minister, pressured woman to marry, case registered

Jaunpur News: आइपीएस और मंत्री का बेटा बन महिला पर बनाया शादी का दबाव, केस

Mon, 05 Aug 2024 03:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
Posing as son of IPS and minister, pressured woman to marry, case registered
शिशु तिवारी
विज्ञापन

धर्मापुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र में दो अगस्त को रायबरेली की एक विवाहिता ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। उसका आरोप है कि जिले का एक युवक फेसबुक आईडी से फर्जी आईपीएस अधिकारी व मंत्री गिरीश चंद्र यादव का पुत्र विकास यादव बनकर शादी के लिए दबाव बना रहा था। शादी न करने पर उसे उठवा लेने की धमकी देने लगा।

रायबरेली के मुंशीगंज थाना क्षेत्र के भदोखर निवासी विवाहिता मनुप्रिया यादव पत्नी राहुल ने बीते दो अगस्त की शाम को लाइन बाजार थाने में तहरीर दी। बताया कि फेसबुक आईडी विकास यादव अपने को आईपीएस अधिकारी एवं जिले के एक मंत्री का पुत्र बता कर धमका रहा है। वह लगातार फेसबुक पर मुझसे शादी करने का दबाव बना रहा है, जब मैंने मना किया तो उसने धमकी दी कि यदि तुम शादी नहीं करोगी तो तुम्हें उठवा लूंगा। पति को नुकसान पहुंचाऊंगा। मैं आईपीएस अधिकारी हूं साथ में जौनपुर के मंत्री गिरीशचंद्र यादव का बेटा भी हूं। तहरीर मिलने पर पुलिस ने फर्जी आईपीएस अधिकारी व मंत्री पुत्र बन कर फेसबुक आईडी चलाने वाले विकास यादव पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलसि को उसकी तलाश है।
विज्ञापन


.........................

वर्जन-

रायबरेली निवासी विवाहिता मनुप्रिया यादव को फेसबुक पर विकास यादव नाम के व्यक्ति से धमकी मिली थी। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कुछ अहम सुराग भी मिले हैं। बहुत जल्द ही फेक आईडी से धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोर कुमार चौबे, लाइन बाजार,प्रभारी निरीक्षक

.........................

बोले मंत्री ...

मैं किसी विकास यादव को नहीं जानता हूं। मेरे बेटे का नाम यह नहीं है। अगर किसी ने धोखाधड़ी की तो एसपी से बात कर स्वयं कार्रवाई का निर्देश दूंगा।

-गिरीशचंद्र यादव, खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed