फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Polytechnic will be taught for the first time in Purvanchal University

Jaunpur News: पूर्वांचल विश्वविद्यालय में पहली बार होगी पॉलिटेक्निक की पढ़ाई

Sat, 13 Apr 2024 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Polytechnic will be taught for the first time in Purvanchal University
करंजाकला। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में इसी सत्र 2024-25 से पॉलिटेक्निक कोर्स डिप्लोमा इन मैकेनिक इंजीनियरिंग की शुरुआत होगी। इससे छात्रों को कम पैसे में तकनीकी शिक्षा मिल सकेगी। इसके पहले छात्रों को पॉलिटेक्निक में डिप्लोमा करने के लिए लखनऊ, कानपुर, इलाहाबाद जैसे बड़े शहरों में जाना पड़ता था। इसमें मैकेनिकल इंजीनियरिंग की 60 सीटों पर पहली बार प्रवेश लिया जाएगा। इसके संचालन से आजमगढ़, जौनपुर, मऊ, गाजीपुर, बलिया आदि जिले के छात्रों को सहूलियत मिलेगी। विश्वविद्यालय की ओर से कोर्स संचालन की अनुमति के लिए अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) को प्रस्ताव भेजा गया है। जल्द ही इस पर मुहर लगने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जुलाई से शुरू होगा पहला सत्र
जिले में पहले सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज की शुरुआत जुलाई महीने से होगी। विश्वविद्यालय की तरफ से आयोजित होने वाली पीयूकैट की परीक्षा में शामिल होकर छात्र विश्वविद्यालय की तरफ से निर्धारित 60 सीटों पर प्रवेश ले सकेंगे।
विज्ञापन

फरवरी में पूरी हो चुकी है प्रक्रिया
विश्वविद्यालय ने फरवरी माह में अध्ययन परिषद, विद्या परिषद व कार्य परिषद की बैठकों में कोर्स के संचालन के लिए अनुमति ले ली थी। इसके बाद पत्र को अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) को भेज दिया गया है। विश्वविद्यालय अभी तक डिप्लोमा इन फार्मेसी के कोर्स का ही संचालन कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्राें को हॉस्टल और मेस की भी मिलेगी सुविधा
विश्वविद्यालय पॉलिटेक्निक कोर्स के संचालन के लिए प्रयोगशाला तैयार करने में जुट गया है। कोर्स संचालन की अनुमति मिलने के बाद शिक्षकों की भर्ती भी की जाएगी। निर्धारित सीटों पर प्रवेश लेने के बाद छात्रों को विश्वविद्यालय में हॉस्टल और मेस की सुविधाएं भी मिलेंगी।

विश्वविद्यालय स्तर से कोर्स के संचालन की सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गईं हैं। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद को पत्र भी भेज दिया गया है। प्रयास है कि जुलाई माह से कोर्स का संचालन शुरू हो जाएगा।-प्रो. वंदना सिंह, कुलपति, पूर्वांचल विश्वविद्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed