फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Politicians arrested for taking money in the name of police

पुलिस के नाम पर रुपये लेेने वाले नेता हिरासत में

Sat, 13 Nov 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Politicians arrested for taking money in the name of police
सत्ताधारी दल के एक अनुषांगिक संगठन का नेता बताकर पुलिस के नाम पर दलाली लेना नेताजी को महंगा पड़ गया। सूचना पर पुलिस दोनों नेताओं को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन

सरपतहां थाना क्षेत्र के रुधौली बाजार स्थित विगत दिनों एक दुकान में चोरी हुई थी। पुलिस पीड़ित व्यवसायी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी के घर दबिश दे रही थी। इसी दौरान पुलिस ने हिरासत में लेकर आरोपी को जेल भेज दिया। जेल से छूटने के बाद आरोपी ने प्रभारी निरीक्षक सरपतहां के यहां पहुंच कर बताया कि मुझे छुड़ाने के एवज में क्षेत्र के तथाकथित सत्ताधारी दल के नेता ने आप के नाम पर सुविधा शुल्क लिया था। मेरे मांगने पर मुझे मारपीट कर गाली गलौज दे रहे हैं। इसपर पुलिस तथाकथित दोनों नेताओं को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र सिंह का कहना है कि एक चोरी की घटना में आरोपियों को छुड़ाने के नाम पर दोनों तथाकथित नेताओं द्वारा पुलिस के नाम पर पैसा लिया गया था। जिसकी शिकायत पीड़ित ने लिखित रूप से दीहै। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed