फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Police took action against drunk drivers

Jaunpur News: नशे में गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने की कार्रवाई

Mon, 09 Feb 2026 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Police took action against drunk drivers
मुंगराबादशाहपुर। सीओ प्रतिमा वर्मा के नेतृत्व में मुंगराबादशाहपुर थाना पुलिस की ओर से सोमवार को सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया। इसके तहत संदिग्ध वाहनों की चेकिंग करते हुए वाहनों से संबंधित कागजात, हेलमेट, डीएल आदि की जांच की। समुचित कागजात एवं हेलमेट लगाए न मिलने पर 15 वाहनों के चालान काटे गए। सड़क सुरक्षा में सहयोगी बनने की बनने की अपील भी की गई।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि इस चेकिंग अभियान का उद्देश्य नशे में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करना तथा सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर पुलिस प्रशासन की ओर से सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र में अवैध रूप से खेड़े किए गए वाहनों को भी हटवाया गया। सीओ प्रतिमा वर्मा ने बताया कि हमारा उद्देश्य सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना और अपराध पर अंकुश लगाना है। क्षेत्राधिकारी ने थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी को रात्रि में पुलिस गश्त में वाहन चेकिंग, संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी और सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी करने का निर्देश दिया। सीओ ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से यातायात नियमों का पालन करते हुए सड़क सुरक्षा में सहयोगी बनने की अपील की है। थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार तिवारी ने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दो पहिया वाहन चलाने के दौरान हेलमेट का उपयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed