{"_id":"61fa8cf98a03954e513e6f77","slug":"police-stopped-the-dead-body-being-taken-for-the-last-rites-jaunpur-news-vns6365551161","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे शव को पुलिस ने रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे शव को पुलिस ने रोका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरेरी के मोदफ (सुरेरी) गांव में मंगलवार देर रात्रि संदिग्ध परिस्थिति में एक किशोरी की मौत हो गई। किशोरी के शव को लेकर परिजन पुलिस को बिना सूचना दिए अंतिम संस्कार के लिए जा रहे थे। शक होने पर वाराणसी जनपद के कपसेठी की पुलिस शव को रोकवाकर पूछताछ कर सुरेरी पुलिस को सूचना द। सूचना पर सुरेरी पुलिस मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कराकर पीएम के लिए भेजकर कार्रवाई में जुट गई।
सुरेरी क्षेत्र के मोदफ(सुरेरी) गांव निवासी मुरली पटेल की पुत्री अंगिता पटेल (16 ) की मंगलवार की रात्रि परिजनों से नाराज होकर घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। जब इस बात की जानकारी किशोरी के परिजनों को हुई तो किशोरी के परिजन बगैर पुलिस को सूचना दिए देर रात्रि किशोरी के शव के दाह संस्कार को लिए निकल गए। जैसे ही सुरेरी के कोचारी गांव से निकलकर वाराणसी जनपद के कपसेठी थाना क्षेत्र के धौकलगंज पहुंचे तो सामने पुलिस की गाड़ी देखकर ड्राइवर गाड़ी तेजी से लेकर भागने लगा। शक होने पर पुलिसकर्मी उक्त गाड़ी को रोककर कड़ाई से पूछताछ करने पर परिजनों ने किशोरी को फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात बताई। जिस पर कपसेठी थाने की पुलिस मामले की सूचना सुरेरी पुलिस को दी। सूचना पर सुरेरी पुलिस मौके पर पहुंचकर किशोरी के शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर कार्यवाही में जुटी है। थानाध्यक्ष सुरेरी राज नारायन चौरसिया ने बताया की किशोरी के शव को पीएम के लिए भेज कर मामले की जांच की जा रही है।