फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Police stopped big crime in jaunpur accused commited suicide after killing his wife and girlfriend shocking love story

बड़ी वारदात होने से पहले पुलिस ने रोका: पत्नी और प्रेमिका की हत्या कर खुद को मारता गोली, गिरफ्तारी के बाद सुनाई हैरान करने वाली लव स्टोरी

Mon, 31 Jan 2022 05:48 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 31 Jan 2022 05:48 PM IST
सार

जौनपुर पुलिस ने एक ऐसे युवक को उसके साथियों संग गिरफ्तार किया, जिसने पत्नी और और प्रेमिका की हत्या करने की योजना बना ली थी। युवक खुद को भी गोली मारकर खुदकुशी कर लेता। हालांकि पुलिस ने युवक द्वारा वारदात को अंजाम देने से पहले ही बचा लिया। 

विज्ञापन
Police stopped big crime in jaunpur accused commited suicide after killing his wife and girlfriend shocking love story
पुलिस की गिरफ्त में कथित डॉक्टर और उसके साथी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के जौनपुर जिले में कथित डॉक्टर को पांच बच्चों की मां से प्यार हो गया। डेढ़ साल से चल रही इस लव स्टोरी में बेहद खौफनाक मोड़ आने वाला था कि पुलिस ने बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे आरोपी प्रेमी को चार अन्य साथियों संग दबोच लिया। पुलिस ने एक पिस्टल और पांच कारतूस बरामद किए हैं।

विज्ञापन


पूछताछ में उसने बताया कि वह अपनी पत्नी और प्रेमिका की हत्या करता, जिसके बाद खुद को गोली मारकर जान दे देता। उसके इस खुलासे पर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। एएसपी ग्रामीण डॉ शैलेंद्र सिंह ने बताया कि थानाध्यक्ष सिकरारा संतोष कुमार राय, उपनिरीक्षक विजय शंकर यादव के साथ गुलजारगंज बाजार में रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे चक्रमण कर रहे थे।
विज्ञापन


तभी मुखबिर से सूचना मिली की ताहिरपुर गांव स्थित डाक बंगले के समीप कुछ अपराधी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना पर सभी वहां पहुंचे और घेराबंदी कर पांच लोगों को दबोच लिया। पकड़े गए लोगों में सतलपुर रामसहायपट्टी निवासी डॉ रामसूरत राम भी शामिल था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः जौनपुर में आयकर विभाग का छापा: कीर्ति कुंज ज्वेलर्स समेत दो शोरूम पर टीम कर रही जांच, व्यापारियों में हड़कंप

चौकीदार का बेटा है कथित डॉक्टर

एएसपी ग्रामीण के मुताबिक पूछताछ में रामसूरत राम ने बताया कि उसका पिता रामपलट चौकीदार है और वह सिकरारा बरईपार मार्ग पर भरतपुर में एक प्राइवेट क्लीनिक चलाता है। पूछताछ में उसने बताया कि वह तीन बच्चों का पिता है। डेढ़ साल पहले से उसका पांच बच्चों की मां से प्रेम संबंध चल रहा है।

परिजनों को लगी भनक तो घर में शुरू हो क्लेश

प्रेमिका के पति और उसकी पत्नी को इस बात की भनक लग गई है। जिसके चलते दोनों के घर में कलह चल रही है। ऐसे में गुस्से में आकर उसने अपनी प्रेमिका और पत्नी की ही हत्या करने की योजना बनाई। साथ ही इस वारदात को अंजाम देने के बाद वह खुद को भी गोली मार लेता लेकिन उसे पुलिस ने पकड़ लिया।

फिलहाल, पुलिस ने खौफनाक वारदात की योजना बनाने में शामिल चार अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में अभिषेक सिंह उर्फ ओपी ,रविगौतम व आशुतोष गौतम तीनों भरतपुर गांव के निवासी हैं। जबकि एक अन्य शातिर धीरज सिंह जंघई थाना सराय ममरेज प्रयागराज का निवासी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed