फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Police still empty in Saraf robbery

सराफ लूटकांड मे पुलिस के हाथ अब भी खाली

Mon, 03 Aug 2020 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Police still empty in Saraf robbery
मुंगराबादशाहपुर। पंवारा बाजार में सराफा की दुकान से दिनदहाड़े डकैती घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस ने खुलासा का आश्वासन तो दिया लेकिन आज तक कुछ नहीं कर पाई। लूट की घटना का खुलासा नहीं होने से व्यापारियों में आक्रोश है।
विज्ञापन

पंवारा बाजार निवासी अमरनाथ सेठ की एस ज्वैलर्स के नाम से पवांरा में ही दुकान है। शुक्रवार को 11 बजे छह असलहाधारी बदमाशों ने धावा बोलकर दुकान से दस लाख से अधिक सोने-चांदी के जेवर लेकर हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए थे। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। उनके आश्वासन के बाद भी पुलिस कोई सुराग नहीं लगा सकी। छह से जायादा लोगों को पकड़ कर थाने लाया गया और शिनाख्त कराई गई लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला।
विज्ञापन

डकैती के खुलासे के लिए लगी चारों टीमें बदमाशों को पकड़ने के लिए सड़क नाप रही हैं। जगह -जगह दबिश दी जा रही है लेकिन हाथ कुछ भी नहीं लगा है। सीओ अवधेश शुक्ला जल्द खुलासे की बात तो कह रहे है लेकिन थानाध्यक्ष मुंतजर हुसैन कुछ भी बोलने से बच रहे है। वह कहते है कि डकैती के खुलासे के लिए लगातार कोशिशें जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिपाही का वीडियो वायरल
हेड कांस्टेबल का विडियो वायरल हो रहा है जिसमे वह बता रहा है कि जिस समय लूट हुई उनकी ड्यूटी बैंक में थी। उस समय वह बैंक में मौजूद था। इसके बावजूद उसे निलंबित कर दिया गया। कमालुद्दीन का दावा है कि बैंक में उसकी मौजूदगी के सबूत सीसी कैमरे के फुटेज में देखी जा सकती है। इस मामले भी थानाध्यक्ष कुछ बोलने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed