फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Police station surrounded, force deployed for the security of Shivling located in the middle of the cemetery

Jaunpur News: कब्रिस्तान के बीच स्थित शिवलिंग की सुरक्षा के लिए घेरी कोतवाली, फोर्स तैनात

Sun, 22 Dec 2024 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Police station surrounded, force deployed for the security of Shivling located in the middle of the cemetery
नगर कोतवाली क्षेत्र के मुल्ला टोला मोहल्ले में कब्रिस्तान के बीचोंबीच स्थित शिवलिंग को अक्सर खंडित किए जाने पर शुक्रवार को लोगों ने कोतवाली का घेराव कर लिया। उन्होंने शिवलिंग को सुरक्षित रखने के लिए मंदिर बनाने की मांग की। वहीं, दूसरा पक्ष सौहार्द बिगाड़ने का आरोप लगा रहा है। मामला संवदेनशील होने के कारण मौके पर पीएसी व पुलिस तैनात कर दी गई। यह मामला पूरे दिन सोशल मीडिया पर छाया रहा।
विज्ञापन

मुफ्ती मोहल्ला वार्ड के रतन मौर्य ने आरोप लगाया कि मुल्ला टोला में कब्रिस्तान के बीच ऐतिहासिक शिवलिंग स्थित है। बार-बार अराजक तत्व इसको खंडित करने की कोशिश करते रहते हैं। शुक्रवार को रतन मौर्य पक्ष के लोगों ने कोतवाली का घेराव कर लिया। उनकी मांग है कि शिवलिंग को घेरकर या फिर मंदिर बनाकर सुरक्षित किया जाए। रतन मौर्य का दावा है कि उनके पिता बताते थे, यहां आठ फीट मोटा पीपल का वृक्ष था, जहां जल चढ़ाने के बाद गणेश व राधा-कृष्ण के मूर्ति की लोग पूजा करते थे। करीब 28 साल पहले पीपल का पेड़ सूखकर गिर गया तो वहां बड़े आकार का शिवलिंग निकला। इसकी लोग रोजाना पूजा अर्चना करते थे। आराेप है कि दूसरे पक्ष के कारण उनका परिवार खालिसपुर गांव में बस गया। इसके बाद भी चार परिवारों के करीब 15 से 20 सदस्य शिवलिंग की पूजा करते रहे। मामला संवदेनशील होने के कारण मौके पर पुलिस और पीएसी को तैनात कर दिया गया है। शुक्रवार शाम को सिटी मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह ने मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल की। इस दौरान शांति व्यवस्था का कायम रखने के लिए प्रकाश व कैमरे आदि लगाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed