फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Police returned empty-handed from Siwan, now preparations for Mumbai

सीवान से खाली हाथ लौटी पुलिस, अब मुंबई की तैयारी

Mon, 05 Apr 2021 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Police returned empty-handed from Siwan, now preparations for Mumbai
जौनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के तारापुर मोहल्ले में मां बेटी की हत्या कर शव घर में दफनाने के सनसनीखेज वारदात के मामले में आरोपी दंपती का 11 दिन बाद भी पुलिस सुराग नहीं लगा सकी। पहले गाजीपुर फिर बिहार के सीवान समेत अन्य शहरों से खाली हाथ लौटी पुलिस की टीम अब महाराष्ट्र कूच करने की तैयारी में है।
विज्ञापन

तारापुर मोहल्ले में 10 मार्च की रात 40 वर्षीय मां और उसकी 12 वर्षीय बेटी की पड़ोसी ने हत्या कर दोनों के शव अपने घर में दफ्न कर दिया था। काफी खोजबीन के बाद पुलिस ने 25 मार्च को मुख्य हत्यारोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर दोनों के शव बरामद की थी। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी अब्दुल, उसकी मां और शौतेले पिता को जेल भेज चुकी है। जबकि आरोपी का भाई समद और उसकी पत्नी चांदबीबी अभीतक फरार हैं। दोनों की गिरफ्तारी के लिए गठित टीम ने पहले चांदबीबी के गाजीपुर स्थित मायके में दबिश दी थी लेकिन कोई सुराग नहीं लगा तो पुलिस टीम दोनों की तलाश में यहां से सीवान बिहार गई थी। वहां भी दोनों का सुराग नहीं लग सका। पुलिस सूत्रों के मुताबिक अब सुराग मिल रहा है कि दोनों यहां से मुंबई जा चुके हैं। शीघ्र ही पुलिस टीम यहां से मुंबई रवाना होने की तैयारी में है। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार मिश्र का कहना है कि मां बेटी की हत्या के मामले में फरार चल रहे समद और उसकी पत्नी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार काम कर रही है। दोनों के बारे में कुछ अहम सुराग भी मिले हैं। सबकुछ सही रहा तो जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed