{"_id":"683c9efeadb252de810bdea4","slug":"police-resolved-the-land-dispute-that-was-going-on-for-four-years-in-kabiruddinpur-village-jaunpur-news-c-193-1-va11001-135219-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: कबीरुद्दीनपुर गांव में चार वर्ष से चल रहे भूमि विवाद को पुलिस ने खत्म कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: कबीरुद्दीनपुर गांव में चार वर्ष से चल रहे भूमि विवाद को पुलिस ने खत्म कराया
विज्ञापन
धर्मापुर। गौराबादशाहपुर पुलिस ने रविवार को कबीरुद्दीनपुर गांव में चार साल से चल रहे एक भूमि विवाद को समाप्त कराया। एसपी डॉ. कौस्तुभ की पहल पर जिले में गांव का झगड़ा गांव में निपटाएं, कोर्ट-कचहरी हम क्यों जाएं अभियान चलाया जा रहा है। इसकी के तहत यह कार्रवाई की गई।
इस अभियान के तहत थाना प्रभारी गौराबादशाहपुर फूलचंद पांडेय हल्का प्रभारी रामलाल के साथ रविवार को दोपहर 1 बजे पहुंच गए। थाना प्रभारी ने एक पक्ष के नारायण एवं दूसरे पक्ष के श्याम राजी को बैठाकर 2021 से कोर्ट में चल रहे भूमि विवाद के बारे में जानकारी ली। इसके बाद दोनों पक्षों को कोर्ट कचहरी में लगातार चक्कर लगाने से आर्थिक और समय के नुकसान के बारे में समझाया। इस पर दोनों पक्ष इस विवाद को समाप्त करने के लिए तैयार हो गए। दोनों पक्ष से हलफनामा पर सुलहनामा लिखवाया गया और कोर्ट में चल रहे विवाद पर भी अगली डेट पर पहुंचकर सुलहनामे को लगाकर खत्म करवा देने की सहमति बन गयी।
थाना प्रभारी फूलचंद पांडेय ने बताया कि चार साल से चल रहे जमीन के विवाद को दोनों पक्ष की सहमति से समाप्त कराया गया। दोनों पक्ष कोर्ट में अगली डेट पर पेश होकर अपना हलफनामा दाखिल कर मुकदमे को समाप्त कर लेंगे।
विज्ञापन
-- -- --