फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Police registered NCR against those who broke hands

हाथ तोड़ने वालों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया एनसीआर

Thu, 05 May 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Police registered NCR against those who broke hands
जौनपुर। ओलन्दगंज टीडी कालेज मार्ग पर स्थित एक होटल के पास बुधवार को सुबह मामूली बात को लेकर बाइक से पहुंचे तीन लोगों ने समाचार पत्र विक्रेता की पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि इससे उसका हाथ टूट गया।
विज्ञापन

लाइन बाजार थाना क्षेत्र के मीरपुर निवासी अवधेश मौर्य समाचार पत्र विक्रेता हैं। आरोप है कि बुधवार को ओलंदगंज स्थित एक होटल के पास जैसे ही पहुंचे कि बाइक सवार तीन लोगों ने उन्हें रोक लिया। पिटाई कर दी। लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि जन कल्याण नशा मुक्ति केंद्र पहड़िया, अशोक विहार फेस-2 वाराणसी से हैंडबिल लेकर बाइक सवार नगर के मधारे टोला स्थित अखबार की एजेंसी पर आए थे। पेपर में हैंडबिल लगवाने के नाम पर उनसे कहासुनी हो गई। इसके बाद उन लोगों ने अपने मालिक अभिषेक सिंह निवासी वाराणसी से बात की। आरोप है कि अभिषेक के कहने पर उनकी पिटाई की गई। इससे उनका हाथ टूट गया। आरोप है कि अभिषेक सिंह के पिता प्रयागराज में आरक्षी हैं। जिनके दबाव के कारण पुलिस मामले को हल्के में ले रही। पुलिस एनसीआर दर्ज कर मामले को टाल रही है। इसे लेकर हाकरों में खासी नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed