फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Police reached the murderers after finding blood stains and red shirt.

Jaunpur News: खून के धब्बाें व लाल शर्ट को खोजते हुए पुलिस पहुंची हत्यारोपियों तक

Wed, 29 Nov 2023 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Nov 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Police reached the murderers after finding blood stains and red shirt.
जौनपुर। खेतासराय थाना क्षेत्र के खुटहन रोड स्थित रेस्टूरेंट पर दो भाइयों की हत्या में पुलिस हत्यारोपियों की पहुंच के लिए मंगलवार की पूरी रात छानबीन, तलाश व दबिश देती रही। पुलिस खून के धब्बों व लाल शर्ट को खोजते हुए हत्यारोपियों तक पहुंची। पुलिस की यह कार्यशैली लोगों में चर्चा का विषय बनी रही।
विज्ञापन

नगर के बभनौटी निवासी अजय प्रजापति खुटहन रोड पर एक रेस्टूरेंट चलाता था, जहां उसका छोटा भाई भी मदद करता था। मंगलवार की रात्रि नौ बजे शराब पीने को लेकर बदमाशों ने दोनों भाइयों पर चाकू से वारकर दिया। घायल भाइयों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां पर उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पर एडिशनल एसपी सिटी बृजेश कुमार भी अस्पताल पहुंचे। जिला चिकित्सालय में मृतक भाइयों के साथ आए एक युवक के शर्ट पर खून के धब्बे देखकर उन्होंने पूछा कि यह दाग कैसे लगा। उसने जवाब दिया कि वह वहां पर छोड़ा रहा था, जिस वजह खून लग गया। उसने बताया कि हमलाकर में एक ने लाल रंग का शर्ट पहन रखी थी। इसके बाद एडिशनल एसपी ने उसे फौरन वाहन में बैठाकर सीधे घटनास्थल पर लेकर पहुंचे। जहां पड़ताल करने के बाद पता चला कि हमलावर बरात में आए थे। जांच में यह बात सामने आई कि कस्बे में ही तीन बारात आई है। इसके बाद कोतवाली, सरायख्वाजा, खेतासराय, शाहगंज कोतवाली की टीम की मदद से तीन टीम बनाकर सभी बरातियों की अलग-अलग फोटों कराई गई। एक बराती के कपड़े पर खून लगा देखकर उससे लाल शर्ट वाले व्यक्ति के बारे में कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने पहले तो इनकार किया फिर उसका नाम सतीश बताया। इसके बाद उसने घटना में शामिल सभी छह आरोपियों के नाम बताए। पुलिस ने सक्रियता दिखाई तो हत्यारोपी भागने लगे, इसपर मुठभेड़ करते हुए सभी को धर दबोचा गया। इस बाबत एडिशनल एसपी सिटी बृजेश कुमार ने बताया कि खून के धब्बों व लाल शर्ट के जरिए हत्यारोपियों तक पहुंच सकी। पूरी टीम ने लगकर खुलासा किया। इसमें सभी छह हत्यारोपियों को धर दबोचा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed