{"_id":"6417506f3b6f912c1a01f629","slug":"police-raid-in-liquor-dance-party-in-hotel-in-jaunpur-24-people-including-four-girls-detained-2023-03-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur: होटल में चल रहा था शराब और शबाब का खेल, चार युवतियां समेत 24 से ज्यादा लोग हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur: होटल में चल रहा था शराब और शबाब का खेल, चार युवतियां समेत 24 से ज्यादा लोग हिरासत में
Mon, 20 Mar 2023 09:54 AM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 20 Mar 2023 09:54 AM IST
सार
पुलिस फोर्स के होटल में घुसते ही पार्टी का आनंद लेते हुए डांस देखने वालों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आलम यह बन गया कि होटल के पिछले हिस्से से दीवार फांद कर कूदते-फांदते और गिरते-पड़ते लोग भागने लगे।
विज्ञापन
जौनपुर के होटल में पुलिस का छापा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के जौनपुर शहर में रविवार रात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के एक होटल में बिना अनुमति चल रही शराब डांस पार्टी में छापा मारा। मौके से चार युवतियों समेत 24 से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। सभी से पूछताछ कर आवश्यक कार्रवाई में पुलिस देर रात तक जुटी रही। पुलिस की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
शहर के वाजिदपुर चौराहे पर एक प्रतिष्ठित होटल में शराब पार्टी और युवतियों के डांस की सूचना पुलिस को मिली। सीओ सिटी कुलदीप कुमार के नेतृत्व में फोर्स ने छापा मारा। पुलिस फोर्स के होटल में घुसते ही पार्टी का आनंद लेते हुए डांस देखने वालों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आलम यह बन गया कि होटल के पिछले हिस्से से दीवार फांद कर कूदते-फांदते और गिरते-पड़ते लोग भागने लगे।
विज्ञापन
चार युवतियां डांस करते हुए मिलीं। 24 से अधिक युवक भी शराब पार्टी में झूमते मिले। बिना अनुमति के चल रहे डांस और शराब पार्टी को लेकर पुलिस सभी को लेकर थाने चली गई। लिखा पढ़ी कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: बनारस में बेमौसम बारिश और ओला से तापमान गिरा, कई जगह पेड़ व डालियां टूट कर गिरीं, बिजली भी गुल
चार युवतियों में एक विदेशी
जौनपुर के होटल में पुलिस का छापा
- फोटो : अमर उजाला
हिरासत में ली गई युवतियों में एक विदेशी युवती की भी चर्चा है। इस बाबत सीओ कुलदीप कुमार ने बताया कि छापेमारी कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इसमें विदेशी युवती है या नहीं यह अभी स्पष्ट नहीं है।