{"_id":"57f6a8074f1c1b666d27040d","slug":"police-put-the-bodies-in-front-of-office-performance","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी दफ्तर के सामने शव रख प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी दफ्तर के सामने शव रख प्रदर्शन
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Fri, 07 Oct 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
दोहरे हत्याकांड के बाद कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए एसपी कार्यालय के बाहर शव लेकर बैठे ग्रामीण।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मिहरावां गांव में पुरानी रंजिश को लेकर मंगलवार को दादा और पोते की हत्या में शामिल आरोपियों का बचाव करने का आरोप लगाते हुए परिवार वालों ने गुरुवार को एसपी कार्यालय के सामने शव रख कर प्रदर्शन किया। पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई का भरोसा देकर लोगों को दाह संस्कार के लिए राजी किया।
घंटे भर तक एसपी कार्यालय पर भीड़ जमा रही। एसओ लाइन बाजार ने बताया कि एसपी दफ्तर के सामने प्रदर्शन करने वाले 10 नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उधर, एसपी अतुल सक्सेना ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर दरोगा देवीशरण और दो सिपाहियों जीतेंद्र और रमेश को निलंबित कर दिया।
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मिहरावां गांव निवासी कुंशराम (70) और उनके पौत्र शरद कुमार (21) की मंगलवार को पुरानी रंजिश को लेकर मनबढ़ों ने लाठी डंडे से पिटाई कर हत्या कर दी थी। अस्पताल में दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार की शाम को दोनों शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
परिवार के लोग दोनों शव लेकर घर चले गए। गुरुवार को घर से शव लेकर दाहसंस्कार के लिए निकले तो श्मशान घाट न जाकर सीधे एसपी कार्यालय पहुंच गए। एसपी कार्यालय के सामने शव रख कर लोगों ने हल्ला मचाना शुरू कर दिया। मृतक शरद कुमार के भाई मनीष ने आरोप लगाया कि पुलिस हत्यारोपियों का बचाव कर रही है।
रिपोर्ट लिखाने उनकी बूआ थाने गई थी तो पुलिस ने डांटकर उन्हें भगा दिया। एसपी सिटी रामजी सिंह यादव, एसपी देहात अरुण कुमार श्रीवास्तव ने लोगों को भरोसा दिया कि नामजद आठ आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। दाह संस्कार से पहले ही तीनों को जेल भेज दिया जाएगा।
इस आश्वासन पर लोग शव लेकर गोमती नदी के रामघाट पहुंचे जहां दोनों का एक साथ दाह संस्कार कर दिया गया। सरायख्वाजा एसओ केके मिश्रा ने बताया कि हत्यारोपी सुनील उर्फ आकाश, बृजेश कुमार निवासी मिहरावां और राहुल निवासी नसीरुद्दीनपुर को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।