फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Police nabbed the scoundrel who forced the girl to leave her studies

Jaunpur News: पढ़ाई छोड़ने को विवश करने वाले शोहदे को पुलिस ने धर दबोचा

Sun, 08 Sep 2024 02:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
Police nabbed the scoundrel who forced the girl to leave her studies
केराकत। मुफ्तीगंज के एक काॅलेज से बीटीसी करने वाली छात्रा का रास्ता रोककर छेड़खानी करने व धमकी देकर पढ़ाई छोड़ने को विवश करने वाले शोहदे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मनचले को पुलिस ने शनिवार को अमिहित से गिरफ्तार कर लिया। वहीं छात्रा का बयान लेने के लिए पुलिस ने छात्रा को बुलावा भेजा है। धमकी से भयभीत छात्रा पहले ही घर छोड़कर चली गई है। वहीं छात्रा की मां की तहरीर पर पुलिस ने एक दिन पूर्व ही केस मुकदमा दर्ज किया। मां ने आरोप लगाया कि बेटी मुफ्तीगंज के एक कालेज से बीटीसी करती है। साइकिल से आते समय सूरतपुर गांव का युवक उसे रास्ते में छेड़ता है, रोकता है। धमकी देता है कि तेरी बेटी मुझसे शादी नहीं करेगी तो परिवार को जान से मार दूंगा। धमकी दी कि बेटी दिखी तो उसको बदसूरत कर दूंगा। कहीं पर शादी करने लायक नहीं रहेगी। मां ने बताया कि बेटी की शादी तय हो चुकी थी जिसे परमानंद ने धमकी देकर तुड़वा दिया। थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि छात्रा के साथ छेड़खानी करने वाले आरोपित परमानंद को पुलिस ने अमिहित के पास से गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई कर रही है। छात्रा के मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था, वही इस मामले में पीड़िता ने अब राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed