{"_id":"61b3846a3869a82da86b9e44","slug":"police-jeep-and-car-collided-in-jaunpur-four-policemen-including-sho-injured","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दोनों वाहन पलटे: जौनपुर में पुलिस जीप और कार की टक्कर, थानाध्यक्ष सहित चार पुलिसकर्मी घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोनों वाहन पलटे: जौनपुर में पुलिस जीप और कार की टक्कर, थानाध्यक्ष सहित चार पुलिसकर्मी घायल
Fri, 10 Dec 2021 10:16 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 10 Dec 2021 10:16 PM IST
सार
जौनपुर के पवांरा थाना क्षेत्र के महेशगंज में गश्त पर निकली पुलिस जीप और कार में टक्कर हो गई। घटना में दोनों वाहन पलट गए।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : social media
विस्तार
जौनपुर के पवांरा थाना क्षेत्र के महेशगंज के पास शुक्रवार रात आठ बजे पुलिस जीप और कार में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन पलट गए। हादसे में पवारा थानाध्यक्ष मनोज कुमार सहित चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं घटना में कार चालक विनय कुमार (45 )भी घायल हो गया। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतहरिया में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पवांरा थानाध्यक्ष मनोज कुमार अपने हमराहियों के साथ पुलिस जीप से गश्त पर निकले थे। उनकी गाड़ी के सामने एक कार आ रही थी। इसी दौरान एक ट्रक ने पीछे से कार मे टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर पुलिस जीप से जा भिड़ी। जोरदार टक्कर से दोनों वाहन पलट गए। घटना की सूचना मिलते ही मुंगराबादशाहपुर और मछलीशहर की पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
चंदौली: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के सरेसर गांव के समीप ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
मृतक की पहचान संघति गांव निवासी उमेश चौहान (30 वर्ष) के तौर पर हुई। वह मुगलसराय से अपने घर बाइक से जा रहा था। सरेसर गांव के समीप अलीनगर की तरफ जा रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। मौके पर जुटे लोगों ने आननफानन अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।