फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Police honored the woman who ran and caught the chain snatcher

Jaunpur News: चेन स्नेचर को दौड़ाकर पकड़ने वाली महिला को पुलिस ने किया सम्मानित

Fri, 14 Apr 2023 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Police honored the woman who ran and caught the chain snatcher
बदलापुर। सरोखनपुर गांव में चैन स्नैचर को दौड़ाकर पकड़ने वाली महिला कविता पाल पत्नी दिनेश पाल को उनके घर पहुंचकर कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को माल्यार्पण कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह ग्राम सरोखनपुर की निवासी कविता पाल पत्नी दिनेश पाल के गले से बाइक सवार दो बदमाश चेन खींचकर भाग रहे थे। उस दौरान तत्परता दिखाते हुए कविता पाल ने बाइक सवार पीछे बैठे एक बदमाश का कालर खींचकर पटक दिया। बदमाश गिरने के बाद भागने लगा किंतु कविता ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। जिससे वह नीचे गिर पड़ा तब तक बदमाश को पकड़कर ग्रामीणों ने पीटकर घायल कर दिया। घायल अवस्था में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। जबकि दूसरा बदमाश गायब हो गया। निरीक्षक अपराध विनोद कुमार यादव ने मय हमराही सिपाहियों के साथ चेन स्नेचर ग्राम खजुरन निवासी सूरज उर्फ राजेश को गिरफ्तार कर लिया। दूसरे चिन्हित अपराधी की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। महिला को सम्मानित करने के दौरान निरीक्षक अपराध विनोद यादव, अधिवक्ता राघवेंद्रमणि त्रिपाठी, अधिवक्ता मुन्ना लाल यादव, महिला सिपाही पूजा पटेल, अंकिता मिश्रा, ऊषा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed