फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Police gave money to the victim of cyber fraud

Jaunpur News: साइबर ठगी के शिकार युवक को पुलिस ने दिलाया पैसा

Tue, 18 Jul 2023 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jul 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Police gave money to the victim of cyber fraud
शाहगंज। साइबर जालसाजों के चंगुल में फंसे गुजरात प्रांत के एक युवक का ठगी किया गया 70000 हजार रुपये कोतवाली पुलिस व साइबर सेल टीम की सक्रियता से पीड़ित के खाते में वापस आया तो भुक्तभोगी ने पुलिस का शुक्रिया अदा किया।
विज्ञापन

गुजरात प्रांत के भावनगर के शिहोर निवासी अनिल यादव के अकाउंट से आठ दिसंबर 2022 को ऑनलाइन 70000 हजार रुपये कट गए थे। जिसकी शिकायत गुजरात प्रांत के साइबर सेल को किया। साइबर के सूचना पर जिस अकाउंट में पैसा गया था वह होल्ड कर दिया गया। इसलिए वह पैसा निकाला नहीं जा सका। इसकी जानकारी जब साइबर हेल्प शाहगंज कंप्यूटर ऑपरेटर नीरज शर्मा को हुआ तो उन्होंने तत्परता से छानबीन कर गुजरात पुलिस से संपर्क कर अनिल यादव के अकाउंट में पैसा वापस कराया। पैसा वापस पाकर भुक्तभोगी व गुजरात पुलिस ने साइबर सेल कंप्यूटर ऑपरेटर का शुक्रिया अदा किया। इस संबंध में नीरज कुमार शर्मा का कहना है कि अगर किसी का ऑनलाइन फ्राड हुआ तो 24 घंटे के अंदर शिकायत दर्ज कराएं। अगर किसी कारण वश नहीं मुकदमा दर्ज करा पाया तो ऑनलाइन साइबर क्राइम गवर्नमेंट वेबसाइट पर जाकर शिकायत दर्ज कराकर अपना पैसा वापस पा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed