फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Police escaped leaving the revenue team on the spot

राजस्व टीम को मौके पर छोड़ भाग गई पुलिस

Sun, 10 Jan 2021 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Police escaped leaving the revenue team on the spot
केराकत। कोतवाली क्षेत्र के सरौनी पूरबपट्टी गांव में रास्ते से अतिक्रमण हटवाने पहुंची पुलिस मनबढ़ों के विरोध को देख राजस्व अधिकारियों को मौके पर छोड़ भाग गई। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सरौनी पूरबपट्टी गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाले रास्ते पर कुछ मनबढ़ों ने टीनशेड रखकर कब्जा कर लिया है। जिसके चलते मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है। ग्रामीणों ने पिछले दिनों एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर रास्ते से अतिक्रमण हटवाने की मांग की थी। एसडीएम चन्द्र प्रकाश पाठक ने राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम को रास्ते से अतिक्रमण हटवाने का आदेश दिया। एसडीएम के आदेश पर लेखपाल, कानूनगो व केराकत कोतवाली से पुलिस फोर्स शनिवार को मौके पर पहुंच कर अतिक्रमण हटवाने की कोशिश की तो मनबढ़ों ने विरोध करना शुरू कर दिया। आरोप है कि मौके की नजाकत देख पुलिस फोर्स वहां से खिसक ली। जबकि लेखपाल व कानूनगो मौके पर ही फंस गए। किसी तरह लेखपाल और राजस्व निरीक्षक वहां से निकल सके। पुलिस के रवैये से क्षुब्ध ग्रामीणों ने तहसील पहुंचकर एसडीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए पुलिस ने अतिक्रमण करने वालों में से एक को हिरासत में लिया है। प्रदर्शन करने वालों में पवन कुमार यादव, राम बिलासपुर, पर्यटन यादव, राजकुमार, लक्षिराम, जयराम निषाद, ज्ञान चंद सूरज यादव, कैलाश , हृदय यादव ,राम आसरे , प्रेम चंद, प्रिन्स कुमार, विशाल याद एवं जयराम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed