फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Police Encounter in jaunpur Two robbers arrested one injured due to bullet shot

Police Encounter: जौनपुर में दो लुटेरे गिरफ्तार, मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में लगी गोली

Mon, 15 Aug 2022 01:11 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 15 Aug 2022 01:11 PM IST
सार

जौनपुर के पतहना मोड़ के पास बीती रात मुठभेड़ में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। गोली लगने से घायल एक बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Police Encounter in jaunpur Two robbers arrested one injured due to bullet shot
गोली लगने से घायल बदमाश को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर के पतहना मोड़ के पास बीती रात बाइक सवार बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी। पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए दोनों बदमाश लूट के मामले में वांछित थे।

विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सरायख्वाजा, स्वाट व सर्विलांस जौनपुर की टीम रविवार रात पतहना मोड़ पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर दो लोग आते दिखे। पुलिस टीम ने रोकने का प्रयास किया। इस पर बाइक सवार एक बदमाश ने पुलिस पार्टी पर फायर झोंक दिया।
विज्ञापन


एक गोली प्रभारी निरीक्षक के बुलेटप्रुफ जैकेट पर लगी। जवाबी कार्रवाई में बाइक सवार एक बदमाश के पैर में गोली लगी और वह गिर गया। बाइक से गिरते ही पुलिस ने दोनों को गिरफ्त में ले लिया। गोली लगने से घायल युवक ने अपना नाम रोहित शर्मा पुत्र जय प्रकाश शर्मा निवासी बसंतपुर थाना सिंधौरा जनपद वाराणसी बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसके कब्जे से एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस और 9 हजार रुपये आदि बरामद हुआ। उसे पीएचसी करंजाकला में भर्ती कराया गया है। उसके साथी ने अपना नाम आकाश सिंह पुत्र लौटानी सिंह निवासी मिल्कोपुर थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर बताया। एक तमंचा के साथ कारतूस और पांच हजार रुपये बरामद किया। एएसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्त में आए दोनों बदमाशों ने हाल ही सिद्दीकपुर में लूट की थी। जो पैसा बरामद हुआ है वह उसी लूट का पैसा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed