फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   police encounter in Jaunpur Three miscreants arrested one injured due to bulet shot daroa life narrowly saved

जौनपुर: पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली, बाल-बाल बची दरोगा की जान

Sat, 16 Apr 2022 10:27 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 16 Apr 2022 10:27 AM IST
सार

यूपी के जौनपुर जिले में बीती रात पुलिस मुठभेड़ में तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार हुए। इनमें से एक बदमाश  पैर में गोली लगने से घायल है। 

विज्ञापन
police encounter in Jaunpur Three miscreants arrested one injured due to bulet shot daroa life narrowly saved
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़-केराकत मार्ग स्थित प्रसाद तिराहा पर शुक्रवार की रात पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम से हुई मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार कर लिए गए। एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। इस घटना में सिविल लाइन चौकी प्रभारी सत्येंद्र भाई पटेल बाल-बाल बच गए,  गोली उनके बुलेटप्रूफ जैकेट में धंस गई थी।  

विज्ञापन


सीओ सिटी जितेंद्र दुबे ने बताया कि सर्विलांस से मिले इनपुट पर पुलिस टीम ने आजमगढ़-केराकत मार्ग स्थित प्रसाद तिराहा पर घेराबंदी कर ली। लाइन बाजार थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्रा फोर्स के साथ प्रसाद तिराहे पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। साढ़े 11 बजे जौनपुर की ओर तेज गति से एक बाइक आती दिखी, जिसपर तीन लोग सवार थे।
विज्ञापन


पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बाइक पर सबसे पीछे बैठे युवक ने गोली चला दी। पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया तो बाइक सवार भगवतीपुर की तरफ मुड़ गए। तेज गति के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई और तीनों सड़क पर गिर गए। पुलिस नजदीक आने लगी तो फिर से गोली चलाने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एक गोली चौकी इंचार्ज सिविल लाइन के बुलेट प्रूफ जैकेट पर जा लगी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी और वो वहीं गिर गया। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को गिरफ्तार किया। घायल ने अपना नाम गौरव सिंह उर्फ गोलू पुत्र पंकज सिंह निवासी भटेवरा थाना सरायख्वाजा बताया। घायल को ट्रामा सेंटर भेज दिया गया।

अन्य दोनों बदमाशों की पहचान पंडित अजीत शर्मा पुत्र पंडित सुधाकर शर्मा निवासी हुसैनाबाद थाना लाइन बाजार और शिवा सिंह पुत्र रमेश सिंह पुत्र भुसौड़ी थाना सरपतहा के तौर पर हुई। गौरव सिंह उर्फ गोलू पर छह मुकदमे दर्ज हैं। अन्य दोनों बदमाशों पर दो-दो मुकदमे दर्ज है। पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी है। सीओ सिटी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से एक चोरी की एक बाइक, दो पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed