{"_id":"61fca5ad425af9682b715136","slug":"police-encounter-in-jaunpur-miscreant-who-was-injured-arrested-while-his-fellow-absconded","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर में मुठभेड़: पुलिस की गोली से घायल 25 हजार का इनामिया गिरफ्तार, साथी फरार, दरोगा की बाल-बाल बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर में मुठभेड़: पुलिस की गोली से घायल 25 हजार का इनामिया गिरफ्तार, साथी फरार, दरोगा की बाल-बाल बची जान
Fri, 04 Feb 2022 09:33 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज नेटवर्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज नेटवर्क, अमर उजाला, जौनपुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 04 Feb 2022 09:33 AM IST
सार
जौनपुर में बीती रात पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया। पैर में गोली लगने से घायल बदमाश को ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। मौके से एक बदमाश फरार हो गया।
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जौनपुर में बदमाशों ने पुलिस टीम पर हमला किया लेकिन पुलिस की गोली ने उसका माकूल जवाब दिया। पुलिस की गोली से घायल एक बदमाश पकड़ा गया उसका साथी भाग निकला। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई।
विज्ञापन
इस मुठभेड़ में शातिर अपराधी अबुल उर्फ आमिर के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया है। गिरफ्त में आए अपराधी पर 25 हजार का इनाम घोषित था। बदमाश की ओर से की गई फायरिंग में थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर बाल-बाल बच गए। एक गोली उनकी बुलेट प्रूफ जैकेट में जा लगी।
विज्ञापन
अगर उन्होंने जैकेट न पहनी होती तो जान खतरे में पड़ सकती थी। गौराबादशाहपुर और क्राइम ब्रांच की टीम गुरुवार रात दुधौरागांव के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान नहर के रास्ते बोलेरो आती दिखाई दी। नजदीक आने पर पुलिस ने टार्च की रोशनी देते हुए उसे रुकने का इशारा किया।
विज्ञापन
लेकिन गाड़ी चालक उसमें बैठा एक और युवक खेत में भागने लगा। इस दौरान पुलिस ने बदमाशों को आत्मसमर्पण के लिए भी कहा, लेकिन उनमें से किसी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। एक गोली थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर के बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी। जबकि हेड कांस्टेबल विनोद यादव के बायें कंधे से गोली छूते हुए निकल गई। जिससे वे घायल हो गए।
पुलिस की गिरफ्त में आया बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली भाग रहे युवक के दाएं पैर में लगी। इससे वह घायल होकर गिर पड़ा। जबकि अंधेरे का लाभ उठाकर उसका साथी फरार हो गया। घायल बदमाश की पहचान अबुल उर्फ आमिर उर्फ करिया पुत्र कयूम उर्फ कईम निवासी बक्शापुर थाना बरदह जिला आजमगढ़ के रूप में हुई है।
उसके कब्जे से एक तमंचा, दो कारतूस, एक मोबाइल 1320 रुपये और अमेठी जनपद से चोरी की गई बोलेरो बरामद हुआ। पुलिस ने उसे इलाज के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी भेजा है। थानाध्यक्ष के मुताबिक गिरफ्त मे आए बदमाश पर आजमगढ़ और जौनपुर के थानों में 17 मुकदमे दर्ज हैं।