फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Police Encounter in jaunpur Gang rape accused injured due to bullet shot and constable also injured

Police Encounter: जौनपुर में गैंगरेप का आरोपी मुठभेड़ में घायल, सिपाही को भी लगी गोली

Fri, 15 Jul 2022 10:08 AM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 15 Jul 2022 10:08 AM IST
सार

जौनपुर जिले में बीती रात पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गैंगरेप के आरोपी को गिरफ्तार किया। बदमाश की ओर से चली गोली से एक सिपाही भी घायल हो गया। 

विज्ञापन
Police Encounter in jaunpur Gang rape accused injured due to bullet shot and constable also injured
गोली लगने से घायल आरोपी को अस्पताल ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के जौनपुर जिले में बीती रात गैंगरेप के आरोपी के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। गोली से लगने से घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। वहीं गोली लगने से एक सिपाही भी घायल हुआ है। घायलों का उपचार अलग-अलगअस्पतालों में जारी है।

विज्ञापन


एक सप्ताह पहले अपनी सहेली के साथ घर जा रही सुल्तानपुर जिले की महिला के साथ लखनऊ-बलिया राजमार्ग स्थित सदरुद्दीनपुर गांव के पास गैंगरेप हुआ था। आरोपियों ने वीडियो भी बनाया था। गैंगरेप के आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रहीं थी। गुरुवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि गैंगरेप का आरोपी ऋषभ उपाध्याय (22) कादीपुर से अर्सिया की तरफ बाइक से जाने वाला है।
विज्ञापन


इस पर शाहगंज, खुटहन और सरपतहां थाने की पुलिस ने अर्सिया मोड़ पर घेराबंदी की। कादीपुर की तरफ से आ रहे बाइक सवार को रुकने के लिए इशारा किया गया तो उसने बाइक की रफ्तार और तेज कर दी। सिपाहियों ने घेरा तो बाइक सवार ने तमंचे से पुलिस टीम पर फायरिंग कर अर्सिया बाजार की तरफ भागने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोली पुलिसकर्मी चंदन के दाहिने हाथ में लगी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बाइक सवार को बाएं पैर में लगी और वह बाइक समेत गिर गया। बाइक सवार गैंगरेप का आरोपी ऋषभ उपाध्याय था। कब्जे से एक बाइक, एक 315 बोर तमंचा, एक खोखा और जिंदा कारतूस, मोबाइल और कुछ छोटे गहने बरामद हुए। दोनों घायलों को सुइथाकला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल से ऋषभ को बीएएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। 

गैंगरेप के मामले में अबतक तीन आरोपी गिरफ्तार

सरपतहां थाना क्षेत्र में हुए महिला से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने तीन नामजद समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। अब तक ऋषभ उपाध्याय समेत तीन आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है। शाहगंज के क्षेत्राधिकारी अंकित कुमार ने बताया कि एक महिला ने सरपतहां थाने में गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। बीती रात मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी गिरफ्तार हुआ है। अन्य आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed