फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Police could not expose petrol pump robbery scandal even on the fourth day

चौथे दिन भी पुलिस नहीं कर सकी पेट्रोल पंप लूट कांड का पर्दाफाश

Mon, 17 May 2021 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Police could not expose petrol pump robbery scandal even on the fourth day
जौनपुर। महराजगंज थाना क्षेत्र के लमहन में एबीएस पुलिस चौकी से मात्र 100 मीटर दूर स्थित धनदेई पेट्रोल पंप से हुई 1.60 लाख की लूट का पर्दाफाश करने में चौथे दिन सोमवार को भी पुलिस को सफलता नहीं मिल पाई है। हालांकि पुलिस बदमाशों को पकड़ने की पूरी कोशिश में जुटी है, लेकिन उसको कब सफलता मिलती है, यह समय बताएगा।
विज्ञापन

लहमन गांव में अंबिका प्रसाद तिवारी का पेट्रोल पंप है। बीते शुक्रवार दोपहर में करीब पौने 12 बजे तीन बाइक से पहुंचने छह बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर तैनात तीन कर्मचारियों पर असलहा तानते हुए उनसे रुपये से भरा बैग छीनकर भाग गए। इस लूट कांड से क्षेत्र में दहशत व्याप्त हो गई। पुलिस भी 24 घंटे में मामले का पर्दाफाश करने का दावा किया था, लेकिन पुलिस का यह दावा खोखला साबित हुआ है। हाल यह है कि चार दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक इस लूट कांड में शामिल बदमाशों को नहीं पकड़ सकी है, जबकि पुलिस बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दी है। वहीं पुलिस पेट्रोल पंप मालिक को बता रही है कि संदिग्धों के घर दबिश दी जा रही है और जल्द ही सफलता हाथ लग जाएगी। इस संबंध में थानाध्यक्ष संतोष राय का कहना है कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुरजोर कोशिश की जा रही है। चेकिंग अभियान भी जोरों पर चलाया जा रहा है। जल्द ही इस कांड का खुलासा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed