{"_id":"5f53a2578ebc3ea3f62e442b","slug":"police-could-not-catch-the-murdered-uncle-jaunpur-news-vns545472282","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपी चाचा को नहीं पकड़ सकी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्यारोपी चाचा को नहीं पकड़ सकी पुलिस
विज्ञापन
खुटहन। सुइथाखुर्द गांव में नेवासा पर रहे युवक की हत्या के आरोपी चाचा और उसके तीन अन्य साथियों का दूसरे दिन भी पता नहीं चल सका है। किशोरी से दुष्कर्म करने वाले फूफा का भी पता लगाने में पुलिस विफल है।
पहली घटना बृहस्पतिवार देर शाम की सुइथाखुर्द गांव की है। आजमगढ़ के पवई थाना क्षेत्र मखसुदिया गांव निवासी राम सिंह गौतम (33) यहां ननिहाल में नेवासे पर रहते थे। आरोप है कि पैसों के लेनदेन को लेकर सगे चाचा लालचंद गौतम और उनके तीन साथियों ने राम सिंह की पिटाई कर मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद से ही सभी आरोपी फरार हैं।
दूसरी घटना में किशोरी से सरपतहां थाना क्षेत्र के लालापुर गांव निवासी फूफा ने झांसा देकर दुष्कर्म किया। दोनों ही मामलों में पुलिस केस दर्ज कर छानबीन कर रही है। केस दर्ज होने के दो दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। इस संबंध में एसओ का कहना है कि गिरफ्तारी को टीम लगाई गई है। जल्द ही दोनों मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।