फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Police caught an accused of firing

फायरिंग के एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ा...

Fri, 08 Jan 2021 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Police caught an accused of firing
मीरगंज। थाना क्षेत्र के चौकीकला गांव में बृहस्पतिवार की रात फायरिंग से सनसनी फैल गई। बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक पर हमला किया, लेकिन संयोग से वह बाल-बाल बच गया। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया है, जबकि उसके साथी की तलाश में पुलिस भटहर पहुंची तो ग्रामीणों के विरोध के चलते उन्हें बैरंग लौटना पड़ा। दोनों आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज मामले की छानबीन में पुलिस जुट गई है।
विज्ञापन

चौकीकला गांव निवासी दिलीप विश्वकर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है है कि उसके भतीजे विकास पर बुधवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने फायर कर दिया, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। सूचना पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। एसओ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मोलनापुर गांव से एक आरोपी को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर जब उसके दूसरे साथी को पकड़ने पुलिस भटहर पहुंची तो ग्रामीण एकजुट हो गए। काफी विरोध को देखते हुए पुलिस लौट गई। एसओ श्रीप्रकाश राय ने बताया कि दो आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed