फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Police arrested jaunpur girl for blackmailing constable of Pratapgarh district of threatened to implicate false charges

यूपी: प्रतापगढ़ के कांस्टेबल से नजदीकी बढ़ाकर ब्लैकमेल करने लगी युवती, गिरफ्तार हुई तो निकला जौनपुर का गिरोह

Sat, 16 Oct 2021 08:59 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 16 Oct 2021 08:59 PM IST
सार

जौनपुर जिले की रहने वाली एक युवती ने फोन कॉल के जरिए प्रतापगढ़ जिले में तैनात एक आरक्षी से नजदीकियां बढ़ाईं। फिर उसने दो लाख रुपये की मांग की। न देने पर झूठे आरोप में फंसाने की धमकी दी। आरक्षी ने उसे पैसे देने के बहाने प्रतापगढ़ बुला लिया।

विज्ञापन
Police arrested jaunpur girl for blackmailing constable of Pratapgarh district of threatened to implicate false charges
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

प्रतापगढ़ जिले क्षेत्र के पट्टी थाने में तैनात एक सिपाही से दोस्ती करने के बाद उसे ब्लैकमेल करने वाली युवती को पुलिस ने दो साथियों के साथ गिरफ्तार किया है। युवती जौनपुर जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली है। पुलिस ने वहीं से उसे गिरफ्तार किया। इस मामले का खुलासा भी प्रतापगढ़ पुलिस ने 15 अक्तूबर को कर किया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मीरगंज थाना क्षेत्र के कसेरूआ गांव निवासी रोशनी सरोज ने काफी दिन पहले प्रतापगढ़ जिले के पट्टी थाने में तैनात एक आरक्षी के मोबाइल नंबर पर कॉल किया। इसके बाद उसने अपना नाम काजल यादव बताया। धीरे-धीरे उससे मित्रता बढ़ गई।
विज्ञापन


पुलिस को झूठी सूचना देकर बताया- आरक्षी मेरा पति है
आरक्षी के अनुसार, बातचीत के दौरान काजल द्वारा उसकी पूरी जानकारी प्राप्त कर ली गई। इसके बाद उससे दो लाख रूपये की मांग की गई। आरक्षी द्वारा मना करने पर उसे झूठा आरोप लगाकर फंसाने की धमकी दी। आरक्षी ने पैसे नहीं दिए तो काजल ने 9 अक्तूबर को 112 नंबर पर कॉल करके यह झूठी सूचना दी कि आरक्षी मेरा पति है, जिसका संबंध अन्य महिलाओं से हो गया है और वो मुझे घर से निकाल रहा है। इस सूचना पर पुलिस बताए स्थान पर पहुंची, लेकिन वह कहीं नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

पैसे न देने पर झूठे आरोप में फंसा देने की धमकी दी

12 अक्तूबर को काजल यादव ने आरक्षी को फोन करके पैसे मांग की और धमकी दी कि पैसे दे दो नहीं तो इस तरह फंसा दूंगी कि तुम्हारी नौकरी चली जाएगी। इस पर आरक्षी द्वारा बताया गया कि मैं थाना क्षेत्र पट्टी में हूं, तुम यहीं आ जाओ और पैसे ले लो। उसके कई घटे बाद काजल ने फोन करके बताया गया कि मैं उड़ैयाडीह बाजार में हूं। यहीं पर आकर रूपये दे दो।

इस पर पट्टी थाने की पुलिस महिला आरक्षियों के साथ योजनाबद्ध तरीके से उडै़याडीह पहुंची। उडै़याडीह बाजार में पहुंचने पर प्रकरण से संबंधित आरक्षी, काजल से मिला। इस पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया गया। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ उसने अपना असली नाम रोशनी सरोज पुत्री राकेश सरोज निवासी कसेरूआ थाना मीरगंज बताया।

पुलिस के अनुसार, उसने यह भी बताया कि वह अपने दो साथियों अखिलेश सरोज पुत्र राम अछैबर सरोज निवासी गुढ़ाई थाना मुंगरा बादशाहपुर और मुकेश सिंह पुत्र गुलाब सिंह निवासी किर्तापुर थाना सुरियावां जिला भदोही के साथ बाइक से आई है। महिला की निशानदेही पर उड़ैयाडीह बाजार से ही उसके दोनों साथियों को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि हम लोग इसी प्रकार रोशनी सरोज से बात करवा कर लोगों को फंसा कर उनसे रूपये ले लेते हैं। इसी तरह आज भी हम यहां रूपये लेने आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed