फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Police arrangements failed, supporters reached the court safely

Jaunpur News: पुलिस की व्यवस्था फेल, सुरक्षित कचहरी तक पहुंचे समर्थक

Thu, 07 Mar 2024 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Police arrangements failed, supporters reached the court safely
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जौनपुर। पुलिस की कड़ी व्यवस्था के बावजूद पूर्व सांसद धनंजय सिंह के जिला कारागार से निकलने से लेकर न्यायालय तक समर्थकों का हुजूम उमड़ा रहा। पूरा कचहरी परिसर अधिवक्ताओं व समर्थकों से भर गया था। पुलिस के सामने ही धनंजय सिंह ने वैन में खड़े होकर मीडिया से बात की।

धनंजय सिंह को कड़ी सुरक्षा के बीच 2.45 बजे जिला कारागार से दीवानी न्यायालय पहुंचाया गया। उसको वज्र वाहन पर सवार कर कई थानों की पुलिस फोर्स के वाहनों के साफ दीवानी न्यायालय के लिए रवाना किया गया। काफिले का नेतृत्व सीओ सिटी देवेश सिंह कर रहे थे। इस दौरान तीन बजे वह दीवानी न्यायालय पहुंचे। सफेद कुर्ता-पायजामा और नीले रंग की सदरी पहने कोर्ट में पेश हुए।
विज्ञापन


अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ/एमपी एमएलए शरद कुमार त्रिपाठी की अदालत में हाजिर हुए। जहां कोर्ट ने दोनों आरोपियों को अपहरण व रंगदारी में दोषी करार देने के बाद सजा के बिंदु पर सुनवाई की। इसमें धनंजय व साथी को सात साल की सजा दी गई। इसके बाद वह कड़ी सुरक्षा के बीच साढ़े चार बजे वज्र वाहन से निकले और पौने पांच बजे जिला कारागार पहुंचाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, पुलिस की कड़ी व्यवस्था के बीच कोर्ट परिसर में पूर्व सांसद धनंजय सिंह के जाने के दौरान समर्थकों ने जिंदाबाद के नारे लगाए। वापसी के समय भी जोरदार नारे लगे। इस समय समर्थकों व भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बल प्रयोग करना पड़ा। धक्का-मुक्की भी हुई। इस दौरान धनंजय समर्थक जोरदार नारे लगाते रहे। परिसर से बाहर वज्र वाहन पर बैठते हुए व जिला कारागार पहुंचने तक जिंदाबाद के नारे लगते रहे। दीवानी न्यायालय के आस-पास धनंजय समर्थकों व उनके खास नंबर वाले वाहनों का काफिला भी दिखाई पड़ा।

कोट
न्यायालय परिसर में समर्थकों व मीडिया बंधुओं की भी संख्या अधिक थी। हमारे पास पर्याप्त पुलिस बल था। इसके चलते सब कुछ नियंत्रित कर लिया गया। किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। डॉ. अजय पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed