फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Police action plan: One lakh reward on Sholay, 4 new names including Shashwat added to the list

पुलिस का एक्शन प्लान : शोले पर एक लाख का इनाम, शाश्वत समेत 4 नए नाम लिस्ट में शामिल

Tue, 10 Mar 2026 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Police action plan: One lakh reward on Sholay, 4 new names including Shashwat added to the list
जौनपुर। जिले में कानून व्यवस्था को चुनौती दे रहे इनामी बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वर्तमान में पुलिस के लिए सात शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी बड़ी चुनौती बनी हुई है। इनमें प्रमुख नाम आनंद कुमार उर्फ शोले सिंह का है, जिस पर इनाम की राशि बढ़ाकर अब एक लाख रुपये कर दी गई है। वहीं, हाल ही में मियापुर हत्याकांड से जुड़े शाश्वत सिंह समेत तीन अन्य पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। फरार बदमाशों को पकड़ने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है, जो पड़ोसी जिलों और अन्य राज्यों में लगातार छापे मार रही है। इन टीमों को आधुनिक सर्विलांस और मुखबिरों के तंत्र से सहायता मिल रही है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, यदि ये अपराधी जल्द ही आत्मसमर्पण नहीं करते हैं तो उनकी संपत्तियों की कुर्की की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जौनपुर पुलिस का लक्ष्य जनपद को अपराध मुक्त बनाना और नागरिकों के मन में सुरक्षा का भाव पैदा करना है। पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि किसी के पास इन वांछित अपराधियों के बारे में कोई जानकारी हो, तो वह पुलिस को सूचित करे। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।वाराणसी परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक वैभव कृष्णा ने बीते महीने गो तस्करी मामलों में गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे जिन 54 आरोपियों पर 50-50 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया है, उनमें दो जौनपुर जिले के रहने वाले हैं। दोनों चंदौली में भी वांछित हैं। इनमें एक खुटहन थाने के डिहिया गांव निवासी विपिन गौड़ और दूसरा मुंगराबादशाहपुर थानाक्षेत्र के सतहरिया निवासी सोनू शामिल है। चंदौली की पुलिस ने दोनों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत भी केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed