फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Poisoned Jaunpur air, AQI crosses 400

जहरीली हुई जौनपुर की हवा, एक्यूआई 400 के पार

Wed, 09 Dec 2020 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
Poisoned Jaunpur air, AQI crosses 400
जौनपुर। जिले में प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। मंगलवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स 400 को पार कर गया। जो सामान्य से करीब आठ गुना अधिक है। हालांकि बुधवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स 300 रिकार्ड किया गया। जिले में जिस कदर प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है वह चिंता का विषय है।
विज्ञापन

लगातार खराब हो रही जिले की हवा के पीछे शादी विवाह में अंधाधुंध आतिशबाजी और हाईवे पर दिन रात उड़ रही धूल को माना जा रहा है। कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा के मौैसम वैज्ञानिक पंकज जायसवाल का कहना है कि इधर एक सप्ताह से जौनपुर में शादी विवाह जैसे उत्सव के कार्यक्रम खूब हुए हैं और ऐसे अवसरों पर जमकर आतिशबाजी हुई है। जिससे प्रदूषण का स्तर बढ़ा है। इसके अलावा निर्माणाधीन हाईवे पर करीब 30 से 40 किलोमीटर तक भारी वाहनों के चलते दिन रात धूल उड़ रही है। हवा खराब करने में इसका भी रोल अहम है। एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) को 0-50 के बीच बेहतर माना जाता है। जबकि 51-100 के बीच %संतोषजनक, 101 से 200 के बीच सामान्य, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed