फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   POCSO Act became more effective after Nirbhaya case: Ashish Verma

निर्भया कांड के बाद पाॅक्सो एक्ट हुआ और प्रभावी : आशीष वर्मा

Mon, 27 Nov 2023 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Nov 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
POCSO Act became more effective after Nirbhaya case: Ashish Verma
करंजाकला। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय समेत विभिन्न जगहों पर रविवार को संविधान दिवस का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

पूर्वांचल विश्वविद्यालय के दत्तोपंत ठेंगड़ी विधि संस्थान व मिशन शक्ति की ओर से पाॅक्सो अधिनियम की प्रायोज्यता: प्राण एवं दैहिक स्वतंत्रता के संबंध में विषय पर एक संगोष्ठी हुई। कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह, मुख्य अतिथि अपर जिला जज पाॅक्सो आशीष वर्मा ने विश्वविद्यालय में अंबेडकर प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश आशीष वर्मा ने कहा कि निर्भया कांड के बाद बच्चों के साथ होने वाले यौन अपराध को रोकने की दृष्टि से पाॅक्सो के माध्यम से कानून को और अधिक प्रभावी बनाया गया। इसके पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ.वनिता सिंह ने विषय प्रवर्तन किया। मुख्य अतिथि न्यायाधीश आशीष वर्मा व समाजसेवी प्रदीप मिश्र को अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। आभार संस्थान के निदेशक प्रोफेसर देवराज सिंह ने व्यक्त किया। वर्ष 2023 बैच की गोल्ड मेडलिस्ट छात्रा कोमल वर्मा को विभाग द्वारा सम्मानित किया गया।
इस बीच पूर्वांचल विश्वविद्यालय के विवेकानंद केंद्रीय पुस्तकालय में संविधान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनसंचार विभागाध्यक्ष डॉ.मनोज मिश्र ने सभी को संविधान सभा की पुस्तक से रूबरू कराया। डॉ.विद्युतमल ने विस्तार से संविधान के बारे में बताया।
विज्ञापन

जनपद न्यायाधीश वाणी रंजन अग्रवाल की अध्यक्षता में जनपद न्यायालय परिसर में भारतीय संविधान की प्रस्तावना का पाठन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनपद न्यायाधीश वाणी रंजन अग्रवाल ने कहा कि आज जरूरत इस बात की है कि जन-जन तक संविधान की जानकारी हो, तब जाकर संविधान दिवस का यह दिन एक उत्सव के रूप में मनाने कि परिकल्पना साकार होगी। हम सभी लोग भारतीय संविधान द्वारा शासित होते है, इसका सम्मान हमारा कर्तव्य है। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रतिज्ञा एवं संकल्प दिलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएस फोर भारतीय संविधान सम्मान सुरक्षा दिवस का आयोजन किया गया। इसको लेकर नगर में पथ संचलन का आयोजन किया गया था। मूल निवासी संघ व बामसेफ द्वारा पथ संचलन दोपहर एक बजे से जौनपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन से कोतवाली, शाहीपुल ओलंदगंज से कचहरी रोड होते हुए अंबेडकर पार्क तक विशाल पथ संचलन का कार्यक्रम किया गया। इसके बाद बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मूल निवासी राष्ट्रीय गान के पश्चात विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य अशोक कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed