{"_id":"684c67c894f4d94c4004a58a","slug":"pm-report-revealed-that-the-salesman-died-of-a-heart-attack-jaunpur-news-c-193-1-va11001-135845-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: पीएम रिपोर्ट से खुलासा, हार्ट अटैक से हुई थी सेल्समैन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: पीएम रिपोर्ट से खुलासा, हार्ट अटैक से हुई थी सेल्समैन की मौत
विज्ञापन
खुटहन। अंग्रेजी शराब की दुकान पर तैनात सेल्समैन की हत्या नहीं की गई थी। उसकी मौत का कारण हार्ट अटैक था। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हो गया है। घटना को लेकर दुकान संचालक और साथी सेल्समैन का दावा था कि उसकी मौत किसी बीमारी के चलते हुई है। जबकि मृतक के बड़े भाई का दावा था कि उसकी हत्या की गई है। पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो जाने से जहां मृतक के भाई का आरोप गलत पाया गया, वहीं मामले में फर्जी तरीके से उसके द्वारा बनाए गए तीनों आरोपियों ने भी राहत की सांस ली।
पुलिस के अनुसार चित्रकूट जिले के मानिकपुर थाना व गांव निवासी 38 वर्षीय मिथिलेश लगभग दो माह पूर्व से एक अंग्रेजी शराब की दुकान पर बतौर सेल्समैन तैनात था। मंगलवार की रात जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान उसकी संदिग्ध मौत हो गई। अनुज्ञापी के द्वारा उसका शव उसके पैतृक गांव भेज दिया गया था। मृतक के बड़ा भाई सुखलेश पुनः शव वापस खुटहन लाया। थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी हत्या की गई है। उसने दुकान के दो संचालकों संदीप सिंह और विवेक यादव तथा मृत छोटे भाई के साथ काम कर रहे दूसरे सेल्समैन पप्पू जायसवाल को नामजद आरोपी बनाया था। घटना के बाद से ही साथी सेल्समैन और अनुज्ञापी का दावा था कि मिथिलेश को दो तीन दिन पूर्व से हल्का बुखार आ रहा था। मंगलवार की दोपहर वह रोज की तरह खाना खाकर ड्यूटी कर रहा था। शाम पांच बजे उसने बताया कि उसे बहुत कमजोरी महसूस हो रही है। चक्कर भी आ रहा है। उसे सीएससी ले जाया गया। हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। उसके एक कथित रिश्तेदार के आग्रह पर शव को बगैर पीएम कराए उसके घर भिजवाया गया था। प्रभारी निरीक्षक मुन्ना राम ने बताया कि सेल्समैन की मौत हार्ट अटैक से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से इसकी पुष्टि हुई है।